माउंट आबू/ सिरोही ,
रिपोर्ट किशन दहिया।
शेरगाव में उपखंड अधिकारी ने 16 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर गांव का लिया जायजा ,जनसुनवाई कर लोगों की सुनी जन समस्याएं ।
माउंट आबू के ग्राम पंचायत ओरिया के शेरगांव का उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया 16 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर गांव का जायजा लिया और ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को अवगत भी कराय पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से ग्रामीण परेशान नजर आ रहे थे जिसको लेकर के उपखंड अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देकर सोलर प्लांट गांव में शुरू करवाएंगे वही उपखंड अधिकारी ने जनसुनवाई कर गांव की विभिन्न समस्याओं को ग्रामीणों से सुनी और समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों को भी मौके पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस दौरान पटवारी प्रभुराम उपसरपंच तरुण सिंह वार्ड पंच प्रेमाराम भूराराम केसर सिंह पंचायत सहायक मानसिंह समेत ग्रामवासी मौजूद रहे ।
