सिरोही , राजस्थान ।

पिंडवाड़ा/ भूपेंद्र परमार ,

राजकीय विधि महाविद्यालय सिरोही में प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने व विधि के किसी एक विषय में स्नातकोत्तर खुलवाने हेतु विधि महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन दिया।

राजकीय विधि महाविद्यालय सिरोही के एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष दीपक राजपुरोहित के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन देकर सभी विद्यार्थियो ने बताया कि विधि स्नातक के पश्चात स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियो को अन्यत्र प्रवेश लेना पड़ता है इसलिए विधि महाविद्यालय सिरोही में स्नातकोत्तर खुलवाने तथा प्रथम वर्ष के कही विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रहे है उनके लिए विधि स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बधाई जाए जिससे प्रवेश से वंचित विद्यार्थियो का प्रवेश हो सके व विधि की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अपना अध्यन्न कर सके।इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी गौरव सोमपुरा,छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रध्यूम आर्य,महासचिव प्रत्यासी रितिक्षा प्रजापति,संयुक्त सचिव कपिला कुँवर,स्वरूप त्रिवेदी,रणजीत सिंह राव,त्रिकम रावल,धीरज सिंह,आकांशा,तारा,अर्पित कुमार,ज्योति गहलोत,केता पटेल,महाविद्यालय के छात्रनेता नकुल ओझा सहित समस्त छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply