शक्ति माता मंदिर पिण्डवाड़ा मे शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में भजन व शरद गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ , शरद पूर्णिमा के उपलक्ष मे खीर की प्रसाद का वितरण किया गया ।
पिण्डवाड़ा /भूपेन्द्र परमार
राजस्थान / सिरोही ,
पिण्डवाड़ा सदर बाजार स्थित स्थानीय शक्ति माता मंदिर मे आज शरद पूर्णिमा के उपलक्ष मे शक्ति माता मंदिर में विशाल भक्तिमय भजन व शरद गरबा रास महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे नगर की महिलाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया एवं विशाल भक्तिमय गरबा कार्यक्रम देर रात तक चला ,गरबा कार्यक्रम के सफल आयोजन मे माताओ बहनो और महिला मंडल का पूर्ण सहयोग रहा । इस अवसर पर भजन व गरबा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी माताओ बहनो व महिला मंडल को पुरुस्कार वितरीत किए गये । एवं कार्यक्रम मे पधारे समस्त माताओ बहनो एवं भक्त गणो को शरद महोत्सव के उपलक्ष खीर की प्रसाद का वितरण किया गया, इस कार्यक्रम मे महिलाओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया, शरद पुर्णिमा के उपलक्ष मे प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। इस मौके पर मंडल ट्रस्ट के पदाधीकारीओ सहित गणमान्य लोगो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग किया, शक्ति माता मंदिर मे शरद महोत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। शक्ति माता मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी ने सभी भक्तो का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ,इस मौके पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शांतिलाल जी सोनी एवं दलपत सिंह जी,सुरेन्द्र मेवाडा,भूपेन्द्र परमार,दिनेश भाई एवं दिलीप कुमार,सुरेश कुमार, वागाराम, पुखराज,खेमचंद परमार,रणछोड सोनी,एवं कई कार्यकर्तागणो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सहयोग कीया।
