माउंट आबू /राजस्थान ,
रिपोर्ट किशन दहिया,
न्यायिक विभाग उपखंड प्रशासन सीआरपीएफ नगर पालिका माउंट आबू एवं आबू रोड माउंट आबू के बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मैत्री मैच का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पहले चरण में माउंट आबू सीआरपीएफ के कप्तान उप जिला कलेक्टर कनिष्क कटारिया एवं उप कप्तान उप पुलिस महानिरीक्षक राठौड़ ने दो मैच जीते अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण चौहान ने बताया कि न्यायिक विभाग एवं उपखंड प्रशासन के मध्य हुए मैच में न्यायिक विभाग के टीम के कप्तान अपर जिला न्यायाधीश अंकित शर्मा थे वहीं उप कप्तान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माउंट आबू प्रवीण चौहान थे आबूरोड बार एसोसिएशन की दो टीमों ने इस मैत्री मैच में भाग लिया वही माउंट आबू बार एसोसिएशन की एक टीम ने एवं नगर पालिका की एक क्रिकेट टीम ने भाग लिया नगर पालिका के विधिक सलाहकार जितेंद्र आचार्य के निर्देशन में इस मैत्री मैच का पहला पड़ाव पूरा हुआ वही सेमीफाइनल व में फाइनल मैच आगे खेले जाएंगे ।
