नर्सेज अध्यक्ष चुनाव संपन्न।
सिरोही/राजस्थान ,
रिपोर्ट, सुरेश पुरोहित
नर्सेज एसोसिएशन जिला सिरोही (शहर) के अध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आज निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई जिसमे 92% मतदान हुआ मतदान 3.00pm तक चला तथा 3.30pm को मतगणना हुई चुनाव संयोजक श्री जितेंद्रकुमार और सहसंयोजक श्री मजहर बेग ने बताया की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री गोपालसिंह राव प्रदेश महामंत्री राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भा म स तथा उप निर्वाचन अधिकारी श्री दशरथसिंह भाटी जिलाध्यक्ष राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भा म स द्वारा शांति व निष्पक्ष तरीके से निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई ।मतगणना में श्री विद्याधर सिहाग नर्सिंग अधिकारी को सर्वाधिक मत प्राप्त करने पर विजेता घोषित हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी ने विजेता उम्मीदवार श्री विद्याधर सिहाग को समस्त नर्सिंग अधिकारीयो के समक्ष निर्वाचन प्रमाण पत्र देकर विजेता घोषित किया इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के समस्त नर्सिंग अधिकारियों ने आपस में खुशी मनाते हुए नर्सेज जिला अध्यक्ष श्री विद्याधर सिहाग को बढ़िया दी।
