पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
सिरोही/ राजस्थान / (हरीश दवे)
ममता गुप्ता जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा गम्भीर प्रवृति के अपराधी में त्वरित अनुसन्धान व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान देवाराम अति पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पारस चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में राजेन्द्रसिंह नि . पु . थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही के नेतृत्व में थाना स्तर पर अलग – अलग टीमों का गठन कर हत्या करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । जिनसे प्रकरण हाजा में गहनता से पुछताछ जारी है । झुपा घाट में हुए इस हत्या कांड की जानकारी सुबह 6:30 बजे पुलिस को मिली कि झुपाघाट सिरोही में रमेश कुमार की हत्या हुई है सूचना मिलने पर मौके पर थानाधिकारी कोतवाली सिरोही मय् जाब्ता पहुंचे । जहां पर रमेश कुमार पुत्र मोटाराम जाति भील उम्र 45 वर्ष निवासी झुपाघाट सिरोही का शव उसके घर पर मिला , जिस पर मौके पर देवाराम अति . पुलिस अधीक्षक सिरोही व पारस चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही घटनास्थल पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया । घटनस्थल पर एमओ टीम द्वारा विश्लेषण किया गया । जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा एफएसएल टीम उदयपुर के साथ मौके का गहनता से निरीक्षण कर थानाधिकारी कोतवाली सिरोही मय् जाब्ता , डीएसटी टीम प्रभारी मय् जाब्ता व एमओ शाखा सिरोही को आवश्यक निर्देश दिये । प्रार्थिया श्रीमती चोथी देवी ने रिपोर्ट पेश की कि मुल्जिम मनोज कुमार व उसके साथी ने मेरे पति रमेश कुमार के गर्दन व सिर में धारदार हथियार से गहरा घाव कर हत्या की वगैरा पर प्रकरण दर्ज किया गया । हत्या जैसे गम्भीर प्रवृति के प्रकरण को देखते हुये राजेन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुल्जिम मनोज व श्रवण को दस्तयाब कर बापर्दा मुल्जिम गिरफ्तार किया गया । हत्या का कारण : मुलजिम मनोज की माता कान्ता देवी को मृतक रमेश कुमार द्वारा अपने साथ लेकर जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी तथा मुलजिम मनोज की बहिन भावना के साथ छेडछाड करने के सम्बन्ध मृतक रमेश कुमार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज हुआ है । उक्त रंजिश को लेकर मुल्जिम मनोज व श्रवण ने मृतक रमेश कुमार की हत्या की। पुलिस ने इस हत्या में मनोज पुत्र करणलाल जाति भील उम्र 22 वर्ष निवासी कान्जी हाउस के पास व श्रवण पुत्र अमृतलाल जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी कान्जी हाउस के पास सिरोही थाना क्षेत्र सिरोही को गिरफ्तार किया।जिला पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण में गम्भीरता बरती व आरोपियों को गिरफ्तार करने में टीम गठित की।जिसमे पुलिस टीम की कार्यवाही में राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही , समयसिंह हैड कानि . 329 थाना सिरोही, नरपतसिंह हैड कानि 723 थाना सिरोही, शेराराम हैड कानि . 708 थाना सिरोही, दिलीपसिंह कानि . 173 थाना सिरोही, दौलतसिंह कानि 98 थाना सिरोही, जितेन्द्रसिंह कानि 395 थाना सिरोही, डुंगरसिंह कानि . 224 थाना सिरोही, डालुराम कानि . 21 थाना सिरोही, श्रवण कुमार कानि 130 थाना सिरोही की कार्रवाई में समयसिंह हैड कानि . 329 व दिलीपसिंह कानि 173 का सराहनीय योगदान रहा ।
