विधायक लोढा ने श्रमिको को घर के नजदीक के क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिये।
लोढा ने शहरी रोजगार गांरटी योजना में लगे श्रमिकों से बातचीत की ।
सिरोही/ (हरीश दवे) ,
विधायक संयम लोढ़ा ने स्वायत्त शासन सचिव जोगाराम से फोन पर बातचीत कर शहरी रोजगार गारंटी योजना में श्रमिकों को उनके निवास के नजदीक के क्षेत्र में काम देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अभी जन आधार कार्ड में दर्शित किये गए वार्ड के आधार पर काम दिया जा रहा है जबकि जन आधार कार्ड जारी होने के बाद परिसीमन में वार्डो के नम्बर बदल गये है इससे पुराने नम्बर के आधार पर श्रमिकों को 3-4 किमी दूर जाना पड़ रहा है। इतनी दूर छोड़ने के लिये ओटो चालक भी 50-50 रुपए वसूल कर रहे है। इन कारणों से सिरोही नगर में भी 500 मजदूरों की स्वीकृति होने के बावजूद 70-80 श्रमिक काम पर आ रहे हैं।लोढा ने उनसे श्रमिकों के पिछले पखवाड़े का भुगतान भी जारी करने का आग्रह किया। लोढा ने स्वायत्त शासन विभाग के मुख्य अभियंता भूपेंद्र माथुर से भी बात की जिन्होंने 2 दिन में वास्तविक वार्ड के मुताबिक मजदूरों को निवास से नजदीक के स्थान पर काम देने का भरोसा दिया। मुख्य अभियंता ने नगर परिषद आयुक्त अनिल झिनगोनिया से बातचीत कर दो दिन में सारे श्रमिकों को बुलाकर इस संबंध में आ रही कठिनाइयों के निवारण के निर्देश दिये। लोढा ने आयुक्त को कार्य स्थल पर मेडिकल कीट की व्यवस्था करने के लिये भी कहा।श्रमिक ने लोढा को बताया सादुलपुरा से अनादरा चौराहे पर कार्य करने आ रही है जो कि 3 किमी से भी अधिक पड़ता है। इसी तरह भाटकड़ा क्षेत्र की श्रमिक ने बताया कि वो हवाई पट्टी पर कार्य करने आ रही है।लोढा ने नगर सभापति महेंद्र मेवाडा, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति के साथ हवाई पट्टी के बाहर चल रहे झाड़ी सफाई कार्य एवं अनादरा चौराहे पर चल रहे झाड़ी कटिंग कार्य का अवलोकन किया।
