50 वा नवरात्रि महा महोत्सव धूमधाम से संपन्न, अंतिम दिन जमकर थिरके कदम ।

नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई,

भजन सम्राट छोटूसिंह रावणा की भजन संध्या होगी

सिरोही / रमेश सुथार

देव नगरी में धार्मिक व सांस्कृतिक लोक परंपराओं से ओतप्रोत नवरात्र महोत्सव के अंतिम दिन रामझरोखा मैदान में जमकर थिरके कदम और पंडाल में गरबा के साथ घट स्थापना के साथ शुरू हुआ 50 वां नवरात्रि महोत्सव शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान पूर्णाहुति आदि के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।सहसंयोजक लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि विजयादशमी के अवसर पर मंडल सदस्यों ने शाम को शस्त्र पूजन किया उसके बाद देर रात तक चले गरबा रास में माता के भक्तों और युवक-युवतियों व बच्चों ने गरबा गीतों की धुनों पर नृत्य किया। नो दिनों तक चले आयोजन में भगवती माँ जगदम्बा के माता दरबार मे प्रतिमा के समक्ष स्तुति,वन्दना करके शारीरिक व मानसिक शक्ति को श्रद्धालुओं ने मजबूत किया एवं भक्तों ने माता से सुख समृद्धि, ऐश्वर्य, धनसंपदा, आरोग्य, संतान सुख एवं आत्मिक शांति प्रदान करने आदि की मन्नतें मांगी।रामझरोखा परिसर में यज्ञाचार्य मुकेश व्यास के सानिध्य में ब्राह्मणों ने यज्ञ में भाग लेने वाले यजमानो से पूर्णाहुति संपन्न कराई। रात्रि को प्रधान यजमान भंवरलाल सगरवंशी समेत आयोजन में निशुल्क जल सेवा देने वाले अन्य जल आरओ के मोनित चौहान और विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालकों का स्वागत सत्कार किया गया। मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने समस्त जनता जनार्दन, दानदाताओं और माता बहनों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। संयोजक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष विजय पटेल, सहसंयोजक लोकेश खंडेलवाल, संरक्षक गांधी भाई पटेल, रणछोड़ पुरोहित, राजेश गुलाबवानी, प्रकाश प्रजापति, प्रकाश खारवाल, अतुल रावल, देवेश खत्री, शैतान खरोर, दिलीप पटेल, हरिश खत्री, महेश पटेल, विकास प्रजापत, दिनेश परमार, अश्विन गुजराती, सज्जनसिंह राजपुरोहित, रुपेंद्र शर्मा, तगसिंह, नरेश सगरवंशी, महेंद्र भाई, केपी पर्वतसिंह, सुरेश रावल, प्रकाशभाई, गिरीश सोलंकी आदि का भी स्वागत सम्मान किया गया।शुक्रवार 7 अक्टूबर को भजन गायक रावणा भजनो से धूम मचाएंगे -रामझरोखा मैदान में शुक्रवार 7 अक्टूबर को रात्रि 9:00 बजे भजन सम्राट, माता रानी के भक्त, प्रसिद्ध युवा गायक छोटूसिंह रावणा अपनी पूरी टीम के साथ देवनगरी सिरोही की धरा पर विराट “एक शाम मां जगदंबा के नाम” आयोजन में भजनों की प्रस्तुति देंगे । आयोजन को लेकर जगदंबे नवयुवक मंडल ने जोर शोर से व्यवस्थाएं की है।

Share.
Leave A Reply