ट्रक पलटने से पांच गौवंश की घटना स्थल पर मौत, एक गंभीर घायल।
पिण्डवाड़ा/सिरोही / भूपेन्द्र परमार
पिण्डवाडा / 6 सितम्बर ,
समीपवर्ती घरट के फोरलेन सडक मार्ग पर एक ट्रक पलटने से पांच गौवंश नीचे दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप घायल हो गर्इ्र।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक नम्बर जीजे 18 बीटी 5198 उदयपुर की तरफ से मालेरा टोल प्लाजा क्रोस करके घरट के पास पहुंचा ही था कि अपना संतुलन खाने के कारण पलट गया। ट्रक में भरे प्लाटिक के कट्टों के नीचे दबने के कारण पांच गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गौवंश गंभीर घायल हो गया। घायल गौवंश को गौभक्त भरत टांक व अभिषेक प्रजापत ने पांजरापोल की एम्बुलेंस से गौशाला पहुंचाकर उपचार करवाया। जबकि ट्रक पलटने से ड्राईवर अजयपाल सिंह पुत्र फुल सिंह देवगढ जिला राजसंमद व मोड सिंह पुत्र अभय सिंह देवगढ को चोटे पहुंचने पर हाईवें गश्त एम्बुलेंस में सवार धीरज गरासिया व लुलीयाराम गरासिया ने दोनो घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार करवाया। जबकि इससे पूर्व घटना की जानकारी होने पर हैडकॉस्टेबल मांगीलाल गरासिया, राम सिंह रामपुरा व तुलसाराम मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से दबी गौवंश को बहार निकाली। जबकि गौवंशो की मौत को लेकर पशु पालकों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
फोटो केप्सन- घायलो को एम्बुलेंस में ले जाते हुए। एवं मृत पडा गौवंश।
