भाजपा के गुंडों को में विधानसभा में बोलने नही देता और विकास कार्यो में गुंडई ठीक नही:-विधायक लोढा
भाटकड़ा में स्नानागार शिलान्यास अवसर पर एक न्याति नोहरे में विधायक का स्वागत ओर बाहर नारेबाजी,
विरोध की संभावना को देखते भारी पुलिस बल तैनात, विरोध प्रदर्शन की नोक झोंक में पुलिस के तेवर रहे सख्त ।
सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) ।
स्थानीय भाटकडा नगर परिषद क्षेत्र में माली समाज न्याति नोहरा व हनुमान जी मंदिर के पास सार्वजनिक स्नानघर की भूमि के शिलान्यास के आयोजित समारोह में सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा,सभापति महेंद्र मेवाड़ा,आयुक्त अनिल झींगोंनिया,वाइस चेयरमैन जितेंद्र सिंघी,व सहवृत पार्षद के न्याति नोहरे क्षेत्र में पहुचने पर मोहल्ले वासियो व महिलाओं व युवाओ ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया व विधायक संयम लोढा ने महिला स्नानागार के लिए भूमि पूजन शिलान्यास किया।। इससे विधायक लोढा व सभापति मेवाड़ा व कोंग्रेसी पार्षदों के संमारोह स्थल पर पहुचने पर विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व लोकल पार्षद गोपाल माली, व पार्षद गोविंद माली के नेतृत्व मे माली समाज के युवा व महिलाओ ने भारी तादाद में शिलान्यास करने पहुंचे विधायक संयम लोढा के खिलाफ नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन किया ।

महिलाओ एंव बालको ने सिर पर काली पटटी बाधकर एंव हाथ मे काले झण्डे लेकर विधायक संयम लोढा से वार्ता की मांग की जिसे विधायक ने तवज्जो नही दी।और सोशल मीडिया में सवेरे से चल रही विरोध की पोस्ट के चलते पुलिस विभाग ने सुरक्षा के तगड़े बन्दोवस्त किसी भी अप्रिय स्तिथि से निपटने में किये थे व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी व व पुलिस उप अधीक्षक पारस चौधरी व सीआई राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित,तहसीलदार सिरोही कड़ी निगाहों से घटना क्रम पर नजर बनाए हुए थे व भीड़ में किसी के कंकड़ फेकने के बाद पुलिस उपाधीक्षक पारस चौधरी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष के मध्य तीखी नोक झोंक भी हुई पर पुलिस उप अधीक्षक के सख्त तेवर के बाद विरोध करते प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में पुलिस के आक्रामक तेवर को देख विरोध कर्ताओ को पुलिस ने रोक दिया।
एक तरफ तो भाजपा के गढ़ में माली समाज व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली,गोविंद माली,मणि माली, युवा नेता महेंद्र माली,भँवर माली विरोध जता रहे थे वही दूसरी तरफ माली समाज के लोग पार्षद सूंदर माली के नेतृत्व में विधायक का स्वागत कर रहे थे।इस दौरान उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए विधायक लोढा ने कहा की मृत्यु के बाद महिलाओं के लिए स्नानागार की आवश्यकता पार्षद व जनता ने उठाई तो इसके लिए भूमि आवंटन व टेंडर प्रक्रिया के बाद आज शिलान्यास हो रहा है तब तक किसी को आपत्ति नही है।भटकड़ा कि महिलाओं के लिए स्नानागार में किसी को आपत्ति हो तो सोच विचार करके फैसला करे अगर क्षेत्र वासी स्नानागार नही चाहते तो हमे कोई आपत्ति नही है।

विधायक लोढा ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जन हित के कार्यो में रोड़े बाजी अटकाने में भाजपा के गुंडों को राजस्थान की विधानसभा में बोलने नही देता तो यहाँ पर हंगामे के षड्यंत्र से उन्हें उनके कुटिल इरादों में कामयाबी नही मिलेगी विधायक लोढा ने सिरोही नगर परिषद क्षेत्र के आमूल चूर परिवर्तन में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी और कहा कि भाजपाइयों को विकास के मुद्दों पर संकुचित राजनित्ति नही करनी चाहिए।। सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने कहा कि यह सिरोही का सौभाग्य है कि सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा सदैव सिरोही व आम आदमी के कल्याण के लिए कार्य करते है उसी का परिणाम है कि भटकड़ा के जनता की मांग जब गत महीनों पट्टा वितरण के केम्प में मिली और उन्होंने त्वरित गति से महिला स्नानागार के लिए शिलान्यास किया।पार्षद सूंदर माली ने सिरोही में विकास की गंगा बहाने वाले सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा,सभापति महेंद्र मेवाड़ा व आयुक्त को आभार जताया। भाटकड़ा में महिला स्नानागार के शिलान्यास कार्यक्रम की राजनिती में जहां महिला कोंग्रेस पार्षद सूंदर माली ने भाजपाई खेमे को हाइजेक किया वही भाजपा के गढ़ में भाजपाईओ का माली समाज के साथ प्रदर्शन पर विधायक का भाजपा के गुंडों को विधानसभा तक नही बोलने देने व भाजपा के गुंडों के षड्यंत्र के भाषण पर पूरे नगर में चर्चा का विषय है।
