वाडा खेडा का भ्रमण स्कूली विद्यार्थियों तथा वन प्रेमियों ने किया ।
वन और वन्यप्राणियों को बचाने का लिया संकल्प।
सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)
वनजीव सप्ताह के तहत मांडवा स्कूल के विद्यार्थियों ने वन अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ वाडा खेडा वनखण्ड रेंज सिरोही का भ्रमण किया ।क्षेत्रीय वन अधिकारी अश्विनी पारिक तथा वाडा खेडा चौकी प्रभारी आबिद खान के अनुसार कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोल की सरपंच श्रीमती इन्द्रा देवी रावल, सेवानिवृत्त रेंजर प्रवीणसिंह सिंदल , विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपालसिंह राव ,पूर्व वनपाल महेन्द्रसिंह , समाजसेवी कुलदीप रावल , वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक जितेन्द्रसिंह चौहान तथा नैनसिंह पूर्व पशु रक्षक का आथित्य रहा ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य वार्ताकार पर्यावरण प्रेमी गोपालसिंह राव ने वन और वन्यप्राणियों को बचाने में हर मानव की भूमिका का महत्व बताया ।बहुत से प्राणी मानव की नादानियों से विलुप्त हो रहे है ।प्रकृति , पर्यावरण , वन , वन्यप्राणियों को बचाना मानव की जिम्मेदारी है ।विद्यार्थियों की वन एवं वन्यप्राणियों के प्रति मानवीय चेतना जागरण हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया ।निर्णायक जितेन्द्रसिंह चौहान व आबीद कुरैशी के अनुसार बालक वर्ग में अरविंद माली ,बालूराम देवासी ,निखिल रावल क्रमशः प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे ।बालिका वर्ग में हर्षिता माली , आशा प्रजापत,अंकिता माली क्रमशः प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही ।
विजेताओं को सरपंच श्रीमती इन्द्रा रावल ने माला पहनाकर बहुमान किया ।अतिथि तथा विद्यार्थियों ने वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वन भ्रमण किया ।वन भ्रमण के समय पूर्व रैंजर प्रवीणसिंह सिंदल ने वाडा खेडा की वनस्पति , वन के पेड़ों , वन में रहने वाले जानवरों की उपयोगी जानकारी कराई ।वाडा खेडा वन क्षेत्र लगभग 33 किलोमीटर में फैला विशाल वन क्षेत्र है जिसमें अनेकानेक औषधिय वनस्पतियों का खजाना है ।सिंदल वाडा खेडा में रैंजर रह चुके है उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये ।समारोह में समाजसेवी कुलदीप रावल , वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक जितेन्द्रसिंह चौहान ने भी जीव , वनस्पति , वन्यप्राणियों से सम्बन्धित उपयोगी जानकारी पर वार्ता दी ।
कार्यक्रम में सहायक वनपाल किरण कुमार ,वन रक्षक जगदीश विश्नोई ,कैलाश कुमारी ,शैलेन्द्रसिंह देवडा ,पशु रक्षक शैतानसिंह राव ,अशोक कुमार माली ,लक्ष्मणलाल , पिंस माली तथा स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक गोपालसिंह राव ने किया ।कार्यक्रम प्रभारी वनपाल आबिद कुरैशी ने सबका आभार जताया ।
