औषधि वितरण वाहन को विधायक ने दिखाई हरी झंडी।
शिवगंज, राजस्थान/( हरीश दवे)
राजस्थान में लम्पि वायरस प्रकोप से हजारो की तादाद में गोवंष अकाल मौत का ग्रास बना है।जिसमे जोधपुर संभाग व पश्चिम राजस्थान में बेजुबान गोवंष लम्पि व अन्य बीमारियों से काल का ग्रास बना।पर सिरोही जिला कलेक्टर डा भँवर लाल की पशुपालन विभाग व प्रशाशनिक अधिकारियों व सहायक पशु निदेशक,सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा की सक्रियता से दानदाता भी चिकित्सा केम्प व देशी इलाज को मदद में आगे आये की लम्पि की रोक थाम में सफलता मिली। इसी कड़ी में पशु चिकित्सालय, शिवगंज में लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए औषधि वितरण वाहन को मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे पशु पालकों को फायदा मिलेगा।

