ग्राम सभा में जिला कलक्टर ने दी मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी ,

कलक्टर पहुंचे पालडी एम की ग्राम सभा में ,

सिरोही, राजस्थान/(हरीश दवे)

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गांधी जयंती पर जिलेभर में हों रही ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की दी गई जानकारी।       जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ब्लाॅक शिवगंज की ग्राम पंचायत पालडी एम में ग्राम सभा में पहुच कर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों से किया आव्हान किया कि हर ग्रामीण तक पहुंच जानकारी ताकि निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करें साथ ही उपस्थित ग्रामवासियों को चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा करवाने के लिए प्रेरित किया।  

Share.
Leave A Reply