राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर जिले भर में सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित ।
सिरोही/ (हरीश दवे)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती और विश्व अंहिसा दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिले भर में सर्वधर्म प्रार्थना सभाए आयोजित हुई। स्कूलों व काॅलेजों के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। जिला स्तरीय समारोह अरविन्द पैवेलियन में हुआ जहां पर लगभग 2500 स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी रही। इस अवसर पर जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ टी शुभमंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खौड, शांति व अंहिसा समिति सिरोही जिला संयोजक राजेन्द्र सांखला, नगर परिषद सभापति महेन्द्र मेवाडा, उपखंड अधिकारी रमेशचन्द्र बहेडिया, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेश कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाषचन्द्र महलावत, जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावन्त एवं भंवरसिंह, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी हीरालाल माली, आनन्दराज आर्य, कान्तिलाल खत्री, मांगीलाल गर्ग, दुर्गश गर्ग, सार्वजनिक निर्माण, नगर परिषद सभापति महेन्द्र मेवाडा, आयुक्त अनिल झिंगोनिया, कृषि विभाग से संजय तनेजा, ब्लाॅक सहसयोजक जयन्ती लाल माली, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिकगण व विशिष्ठ नागरिक में भीकसिंह भाटी, गणपतसिंह देवडा इत्यादी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यार्थियों वैष्णव जन तो तेने कहिये…., दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल एवं धर्म वो ही एक सच्चा…..,गीतों का गायन से किया गया। मुख्य स्वर गंगा कलावन्त, कोरस में दीपाली ठाकुर, प्रेमलता राठौड, कुसुम परमार, जितेन्द्र परिहार, हारमोनियम पर दिलीप शर्मा ने संगत की। इससे पूर्व शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्कूलों से विद्यार्थी कार्यक्रम स्थल पर रैलियों के रूप में पहुंचे, बच्चों के हाथों में तख्तीया एवं तिरंगा झंडे लेकर बापू के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। वहीं महात्मा गांधी वेश धारण कर अंहिसा का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान जिला कलक्टर व शांति व अंहिसा विभाग सिरोही जिला संयोजक राजेन्द्र सांखला , सभापति महेन्द्र मेवाडा सहित अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की नमन किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप शर्मा एवं प्रतिभा आर्य ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
