सिरोही/राजस्थान ,
रिपोर्ट हरिश दवे।
ग्रामीण ओलम्पिक खेलो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी एक दिन विश्व मे जिले का नाम करेंगे रोशन:-विधायक लोढा
अरविंद पैवेलियन में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापनपुरूष वर्ग में कबड्डी व वालीबाल पिण्डवाडा शूटिंगवालीबाल एवं हाॅकी में सिरोही टेनिसबाल क्रिकेट में रेवदर ने खिताब जीता वही महिला वर्ग में कबड्डी में रेवदर वालीबाल खो-खो में पिण्डवाडा हाॅकी एवं टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता टीम सिरोही ने खिताब पर किया कब्जासंख्या 62 की अनुपालना में ग्र्रामीण स्तर पर खेलों का माहौल बनाने एवं अधिक से अधिक संख्या में जन मानस को जोडने तथा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर आगे लाने के प्रयास में सफलता की दूसरी सीढी पार करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन के दूसरे दिन खिलाडियों ने दिखाया अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के अन्तर्गत 3 दिवसीय खेल स्पर्धा के अन्तिम दिन आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबाल, शूटिंगवालीबाल, हाॅकी, टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सिरोही शिवगंज विधायक संयम लोढा, कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर कालूराम खौड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती डाॅ. टी शुभमंगला, उपखण्ड अधिकारी रमेशचन्द्र बहेडिया ,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे, तहसीलदार सुनिता चारण, विकास अधिकारी हमीरदान चारण एवं भामाशाह के सानिध्य में प्रतियोगिता के समापन समारोह आयोजित हुआ। अतिथियों एवं भामाशाहों को जिला प्रशासन द्वारा साफा एवं माला व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।मैच में टीमों ने किया खिताबी की दावेदारीअरविन्द पैवेलियन में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अन्तिम दिन में खिलाडियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के सफल बनाने में एवं निष्पक्ष निर्णय के लिए जिला खेल अधिकारी अशोक चैधरी एवं मैच सहयोजक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भीक सिंह देवडा निर्णायाक सहयोजक उप जिला शिक्षा अधिकारी लेराराम ने प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व सभी निर्णायाको दिशा निर्देश प्रदान किये साथ ही प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए निर्देश प्रदान किये। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी रंजी स्मिथ ने बताया कि प्रातकालीन सत्र में कबड्डी पुरूष में आबूरोड ने शिवगंज को हराया। दूसरा मैच में पिण्डवाडा ने रेवदर को 56-39 से हराया। महिला वर्ग में पिण्डवाडा ने सिरोही को 18-17 से हराया। वही आबूरोड ने शिवगंज को 18-12 से हराया। वालीबाल पुरूष में रेवदर ने शिवगंज को 25-23 दूसरा सेट 27-25 से हराया। दूसरा मैच पिण्डवाडा ने आबूरोड 25-12 व दूसरा सेट 25-15 से हराया। महिला वर्ग में रेवदर ने सिरोही को 25-11 व दूसरा सेट 25-08 से हराया। दूसरा मैच महिला वर्ग में पिण्डवाडा ने शिवगंज को 25-14 से हराया। दूसरा सेट 25-07 से हराया। शूटिंगवालीबाल पुरूष वर्ग में रेवदर विजेता रही वही दूसरे मैच में सिरोही ने शिवगंज को 15-05 व दूसरा सेट 15-01 से हराया। खो-खो महिला वर्ग में आबूरोड ने शिवगंज को 01 पारी 03 अंक से हराया। वही दूसरे मैच में पिण्डवाडा ने सिरोही को 02 अंक से हराया। हाॅकी पुरूष वर्ग में शिवगंज और रेवदर के बीच मैच में शिवगंज विजय रही। वही दूसरे मैच में सिरोही ने पिण्डवाडा को 14़-00 वही सिरोही की ओर से गोरवर्धन ने 08 गोल व जवानाराम ने 04 गोल किये। महिला वर्ग में आबूरोड ने रेवदर को हराया। सिरोही ने पिण्डवाडा को हराया। टेनिसबाल क्रिकेट पुरूष वर्ग सिरोही ने पिण्डवाडा को हराया वही रेवदर ने आबूरोड को 04 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। महिला वर्ग में शिवगंज ने पिण्डवाडा हराया। दूसरे मैच में सिरोही ने आबूरोड को 07 विकेट से हराया।इन्होंने जीता खिताब -सिरोही के अरविन्द पैवेलियन के मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक प्रतियोगिता के अन्तिम पडाव पर टीम ने अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये खिताब पर कब्जा किया। जिला खेल अधिकारी अशोक चैधरी व मैच सहयोजक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भीक सिंह देवडा ने बताया कि प्रतियोगिता के खिलाडियों ने अन्तिम मैच में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए कबड्डी पुरूष वर्ग में विजेता का खिताब पिण्डवाडा ने उपविजेता का खिताब रेवदर, वालीबाल में विजेता का खिताब पिण्डवाडा व उपविजेता का खिताब रेवदर ने शूटिंगवालीबाल विजेता का खिताब सिरोही ने उपविजेता का खिताब रेवदर, हाॅकी का विजेता खिताब सिरोही ने उपविजेेता का खिताब पिण्डवाडा ने टेनिसबाल क्रिकेट टीम ने विजेता रेवदर ने उपविजेता आबूरोड ने खिताब पर कब्जा किया। वही महिला वर्ग में कबड्डी में विजेता रेवदर उपविजेता पिण्डवाडा वालीबाल में विजेता पिण्डवाडा उपविजेता रेवदर खो-खो में विजेता पिण्डवाडा उपविजेता में आबूरोड हाॅकी में विजेता सिरोही उपविजेता पिण्डवाडा टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता टीम में सिरोही विजेता उपविजेता शिवगंज रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रिकार्ड एवं संधारण में रात दिन एक कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में अर्जुंन सिंह राठौड, रंजीत सिंह परमार, हरीश कोटेसा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
