सिरोही /राजस्थान ।
प्रजापती कुम्हार समाज ने मूल जाति के परिवर्तन पर किया विरोध प्रदर्शन ।
समाज के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र रचने वालों पर कार्रवाई की मांग।
कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की दी चेतावनी ।
समाज के अध्यक्ष नारायण लाल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद ।
मुख्यमंत्री,राज्यपाल व राजस्व मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।
सिरोही जिला मुख्यालय के प्रजापति कुंभकार छात्रावास में अध्यक्ष नारायण लाल प्रजापत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में प्रजापत प्रजापति कुम्हार समाज की मूल पहचान को लोगों के द्वारा छुपाया जा रहा है जिसको लेकर के प्रदेश में समाज के लोगों में रोष व्याप्त है क्योंकि समाज के कुछ लोग अपनी मूल जाति को छिपाकर अपने नामों के आगे कुमावत शब्द का प्रयोग कर रहे हैं ऐसे में समाज के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है इसको लेकर के आज जिला मुख्यालय के प्रजापति कुंभकार छात्रावास में जिले भर के समाज के सैकड़ों लोग छात्रावास में एकत्रित हुए जहां बैठक में समाज की मूल पहचान को कायम रखने को लेकर विभिन्न पहेलियों पर समाज के लोगों के बीच विचार-विमर्श किया गया ।जिसके बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जमकर आक्रोश जताया और नारेबाजी भी की और प्रजापति कुंभकार समाज के बैनर तले जिला अध्यक्ष नारायण प्रजापत के नेतृत्व में समाज के लोगों ने प्रजापति कुंभकार समाज की मूल पहचान को कायम रखने को लेकर राज्यपाल मुख्यमंत्री राजस्व मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन देकर प्रजापति कुम्हार समाज के विरुद्ध तथाकथित जो भी राजनीतिक षड्यंत्र रचा है उसका विरोध भी किया ,साथ ही सरकार द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य स्तर पर एवं जिला मुख्यालय पर आंदोलन भी किया जाएगा।

इस मौके पर जिला सचिव किशन प्रजापत उपाध्यक्ष दिनेश समाजसेवी प्रकाश प्रजापत रघुनाथ भगवान मदन प्रजापत चंदनमल पीराराम ललित बाबूराम अरविंद समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजद रहे
रिपोर्ट मगन प्रजापत
