झाड़ोली स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में नो बेग डे पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं ।

झाड़ोली / पिंडवाड़ा ,राजस्थान

V24 NEWS,

झाड़ोली स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली में आज शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर सीनियर और जूनियर वर्ग में विद्यार्थियों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग, सेक रेस, फ्रॉग रेस, सितोलिया और म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमे विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के निर्णायक के रूप में अध्यापक बंधु उपस्थित रहे। मंगलवार को इन सभी प्रतियोगिताओं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply