कन्या महाविद्यालय के लिए 9 एकड़ भूमि का आवंटन ।
- विधायक संयम लोढा के प्रयासों के चलते संभागीय आयुक्त ने जारी किए आदेश ।
- शिवगंज /सिरोही , राजस्थान / (हरीश दवे)
- मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा के अनुरूप शिवगंज में स्वीकृत कन्या महाविद्यालय के लिए संभागीय आयुक्त जोधपुर ने उपखंड अधिकारी की ओर से प्रस्तावित बडगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज के समीप स्थित करीब 9.2511 एकड खालखद्दर भूमि नगर पालिका प्रशासन की ओर से अनापत्ति जारी करने के बाद राजस्थान भू-राजस्व (स्कूलों, कालेजों, चिकित्सालय, धर्मशालाओं व अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवन निर्माणार्थ अनाधिवासित राजकीय कृषि भूमि आवंटन) नियम, 1963 के तहत भूमि का आवंटन कर दिया है।जानकारी के अनुसार शिवगंज में कन्या महाविद्यालय की मांग के चलते विधायक संयम लोढा के निरंतर प्रयासों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में शिवगंज में कन्या महाविद्यालय स्वीकृत किया था। कन्या महाविद्यालय स्वीकृत होने के बाद हालाकि इसी सत्र से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन में कन्या महाविद्यालय का संचालन प्रारंभ हो गया है।राज्य सरकार की ओर से कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने के बाद गत दिनों विधायक संयम लोढ़ा ने उपखंड अधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष के साथ काम्बेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के समीप बडगांव ग्राम पंचायत क्षेत्र की खाली पड़ी भूमि का अवलोकन कर कॉलेज भवन के लिए इसका चयन किया गया। तत्पश्चात उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी ने करीब ९.२५११ एकड भूमि कन्या महाविद्यालय के लिए आवंटित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर संभागीय आयुक्त को भेजा था। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अनापत्ति जारी कर दिए जाने के बाद संभागीय आयुक्त ने उक्त भूमि राजस्थान भू-राजस्व (स्कूलों, कालेजों, चिकित्सालय, धर्मशालाओं व अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवन निर्माणार्थ अनाधिवासित राजकीय कृषि भूमि आवंटन) नियम, 1963 के तहत आवंटन कर दिया है।इन खसरा नंबर भूमि का हुआ आवंटनसंभागीय आयुक्त की ओर से कन्या महाविद्यालय के लिए मौजा बडगांव के खसरा नम्बर 230 / 1276 कुल रकबा 2.0234 हैक्टेयर में से 0.9276 हैक्टेयर, खसरा नम्बर 1326/230 कुल रकबा 4.7186 हैक्टेयर में से 0.6412 हैक्टेयर, खसरा नम्बर 230 / 11 कुल रकबा 3.2375 हैक्टेयर में से 1.6038 हैक्टेयर, खसरा नम्बर 230 / 1254 कुल रकबा 0.1457 हैक्टेयर में से 0.1457 हैक्टेयर, खसरा नम्बर 230 / 4 कुल रकबा 0.0405 हैक्टेयर में से 0.0405 हैक्टेयर एवं खसरा नम्बर 712 कुल रकबा 8.7412 हैक्टेयर में से 0.3850 हैक्टेयर कुल 6 खसरान में रकबा 3.7438 हैक्टेयर (अर्थात् 9.2511 एकड) किस्म खालखद्दर भूमि नि:शुल्क ( 99 वर्ष की लीज पर ) आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
- भवन निर्माण का खुला रास्ताराज्य सरकार की ओर से बनाए गए नए नियमों के तहत यदि किसी स्थान पर अस्पताल अथवा महाविद्यालय की स्वीकृति जारी की जाती है। वहां भवन निर्माण के लिए कम से कम ३५ बीघा भूमि उपलब्ध होनी आवश्यक होती है। ऐसे में विधायक संयम लोढा ने जिला अस्पताल एवं कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण की वित्तीय स्वीकृति यथा शीघ्र हो इसके लिए स्वीकृति के बाद से ही भूमि की उपलब्धता के प्रयास शुरू कर दिए। परिणाम स्वरूप जिला अस्पताल एवं कन्या महाविद्यालय दोनों के लिए भूमि का आवंटन हो गया है। भूमि का आवंटन होने के बाद अब कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
