पोषण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता व तेरहताली सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र ।

V24 न्यूज़ / पिण्डवाड़ा/भूपेन्द्र परमार,

पिण्डवाड़ा/ 30 सितंबर ,

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही की ओर से पिंडवाड़ा ब्लॉक के ग्राम आमली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ‘‘संशक्त नारी साक्षर बच्चा-स्वस्थ भारत एवं जनकल्याणकारी योजनाओ पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया, सरपंच वीराराम गरासिया, सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवडा, प्रधानाचार्य बाबूलाल व वरिष्ठ योग प्रशिक्षक भीक सिंह भाटी के आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गरासिया ने युवाओं से नशाखोरी से दूर रहने एवं बाल विवाह नहीं करने की अपील की। उन्होंने आदिवासी आंचल के युवाओं से अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। गरासिया ने मातृशक्ति से कुपोषण से बचने के लिए जैविक तरीके से उत्पादित हरी पत्तेदार सब्जियॉ, दही, छाछ व मोटे अनाज के उपयोग करने की अपील की। वार्ताकार सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी देवडा ने स्वस्थ रहने के लिए अच्छी तरह चबाकर सन्तुलित भोजन लेने की अपील की। देवडा ने एनीमिया से बचाव के लिए हरी ताजी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन के लिए दालें एवं कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध, दही इत्यादि का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने की सलाह दी। टाटा ट्रस्ट के डॉक्टर मेहुल मेहता ने किशोरी व धात्री महिलाओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर जानकारी दी। मेहता ने निरोगी रहने के लिए तली भुनी व फास्ट फूड से दूर रहने की अपील की।वार्ताकार वरिष्ठ योग प्रशिक्षक भाटी ने स्वस्थ रहने के लिए सन्तुलित भोजन के साथ नियमित दिनचर्या, योग एंव प्राणायाम का महत्व बताया। भाटी ने कई प्राणायाम को प्रर्दशन कर उनकी उपयोगिता बताया। सहायक कृषि अधिकारी मीणा ने जैविक खेती के महत्व एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। महिला पर्यवेक्षक दक्षा सिंदल ने आंगनवाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं पोषण वाटिका के महत्व पर जानकारी प्रदान की। सरपंच वीराराम गरासिया ने महिलाओं को कुपोषण व एनीमिया से बचने के हरी पत्तेदार एवं अलग-अलग प्रकार के मोटे अनाज लेने की अपील की। वास्तलय संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत एनीमिया से बचाव के लिए विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व विजेताओं को हेल्थी बेबी किट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा रंगोली पेंटिंग,पोष्टिक डिस, म्यूजिकल चेयर रेस रस्साकशी के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। दुर्गा देवी तेरहताली एंड पार्टी पादरला-पाली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य बाबूलाल, धर्माराम गरासिया , विजय कुमार, भागवत सिंह, समीरा राम जी भगवानाराम पटेल, डिंपल माली, उप सरपंच देवेंद्र कुमार वार्ड पंच सोहनलाल,सेलाराम, सुरता राम, पिंकी देवी, ठाकरी राम,छगनलाल, चौधरी देवी व गुड़िया देवी ग्राम विकास अधिकारी रमेश लाल, लीला राम, गोपाल, पुख राज, दिलीप,मेगा राम जी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता,उमा, धापू कुंवर, कमोद, मंजू देवी विमला गांव के सभी गणमान्य नागरिक विद्यालय के किशोर बालिका है विधवा वरिष्ठ नागरिक से भी उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाया।

फोटो – कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथिगण एवं ग्रामीण।

Share.
Leave A Reply