केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण ।
अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ,गुरुशिखर आबू पर्वत एवम भाभा ऑटोमिक केंद्र ।
आबू पर्वत /राजस्थान ।
रिपोर्ट किशन दहिया,
प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक द्वारा विद्यालय के 44 विद्यार्थी को शैक्षणिक भ्रमण हेतु अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ,गुरुशिखर आबू पर्वत व भाभा ऑटोमिक केंद्र आबू पर्वत भेजा गया जहाँ विद्यार्थियों ने वैज्ञानिकों के द्वारा किये जा रहे अनुसंधानो को बड़ी उत्सुकता व जिज्ञासा के साथ समझा व कुछ विद्यार्थी ने भविष्य में विज्ञान को अपना विषय चुनने का संकल्प लिया व वैज्ञानिक बन कर भारत माता की सेवा करने का प्रण लिया।

वैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने का आश्वासन दिया गया। विद्यार्थियों के साथ अनुरक्षक के रूप में वरिष्ठ शिक्षिका सोनल शर्मा, वर्षा स्वामी, हेमेन्द्र सिंह, राकेश मीना , रघुनाथ सिंह उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के लिये सुरक्षित व सुगम यातायात( बस) की व्यवस्था केंद्रीय रिज़र्व पुलिस आबू पर्वत द्वारा की गई प्राचार्य श्री रविन्द्र टाक द्वारा पी आर एल , बी ए आर सी एवम सी आर पी एफ आबूपर्वत के अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया।
