प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आबूरोड आगमन को लेकर बैठकों का दौर जारी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया पहुंचे आबूरोड ।
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।
सिरोही, राजस्थान ।
रिपोर्ट, रमेश सुथार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 सितम्बर को आबूरोड आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आबूरोड पहुंचे,जहा भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की अध्यक्षता में साईं बाबा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आबूरोड आगमन पर बैठक रखी गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आबूरोड के लिए हर्ष की बात है कि नरेंद्र भाई मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार आबूरोड क्षेत्र में आगमन हो रहा है उन्होंने बताया कि अंबाजी से नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग द्वारा आबूरोड के मानपुर स्थित हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आबूरोड को दुल्हन की तरह सजाने व डेकोरेशन की जवाबदारी सौंपी। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी दी है। प्रदेशाध्यक्ष पुनिया ने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चो द्वारा सड़क मार्ग पर स्वागत किया जाए। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को आबूरोड आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल व पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता से चर्चा की और हवाई पट्टी का जायजा लिया । साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा,जिला संगठन प्रभारी मदन राठौड़,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,विधायक समाराम गरासिया,जगसीराम कोली,पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी,जिला महामंत्री जय सिंह राव,दुर्गाराम गरासिया,योगेंद्र गोयल,जिला उपाध्यक्ष किरण राज पुरोहित,बाबू भाई पटेल,जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल,प्रधान हसमुख कुमार,नितिन बंसल,मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौर,रामलाल रनोरा,गोपाल माली,अंशु वशिष्ठ,सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
