सिरोही /राजस्थान ।
रिपोर्ट हरिश दवे,
2 अक्टूबर को आयोजित होगी चिरंजीवी ग्राम-वार्ड सभा ।
लोगों को दी जाएगी योजना की पूरी जानकारी.,
हर वार्ड, हर गांव में नागरिक को दी जाएगी चिरंजीवी बीमा योजना की जानकारी – सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार
गांधी जयंती के दिन यानी 2 अक्टूबर को राज्य सरकार की तरफ से चिरंजीवी ग्राम-वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आम जनता को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिले जिससे बीमित नागरिक बीमार होने की स्थिति में समय पर योजना के माध्यम से चिकित्सालय में इलाज पाकर लाभांवित हो सके।*योजना की सही और संपूर्ण जानकारी होना जरूरी*सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर, 2022 को आयोजित होने वाली चिरंजीवी ग्राम, वार्ड सभा के संबंध में आयोजित बैठक में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हर परिवार को कैशलैस इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सही और सम्पूर्ण जानकारी के साथ योजना के सभी नये प्रावधानों की जानकारी प्रदेश के प्रत्येक परिवार को मिलें ताकि लोग योजनान्तर्गत बीमा करवा सके तथा बीमार होने पर उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके।*सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की भी दी जाएगी जानकारी*सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चिरंजीवी ग्राम, वार्ड सभा में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पूरा परिचय एवं पात्रता के बारें में जानकारी दी जायेगी। योजना में पंजीयन से वंचित ग्राम तथा वार्ड के प्रत्येक परिवार को पंजीयत हेतु प्रेरित किया जायेगा। योजना में पंजीकरण की प्रकिया एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दी जायेगी। योजना में देय लाभ एवं उपलब्ध पैकेज की जानकारी दी जायेगी।
योजना में पैनलबद्ध जिले के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों की जानकारी भी दी जायेगी। बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में योजना में किये गये नवीन प्रावधान की जानकारी भी दी जायेगी। संबंधित ग्राम व वार्ड सभा क्षेत्र के चिरंजीवी योजना के लाभार्थियों को चिरंजीवी ग्राम, वार्ड सभा में अपना अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
