ADM की हठधर्मिता के चलते पत्रकारों को बैठना पड़ा धरने पर ।

निजी स्कूल व पुलिस द्वारा पत्रकार को दबाने के विरोध में पत्रकार बैठे धरने पर ।

सिरोही / राजस्थान ;

V24 न्यूज नेटवर्क,

सिरोही जिले के आबूरोड़ में कार्यरत एक पत्रकार के बच्चे के साथ एक निजी स्कूल की अध्यापिका द्वारा मारपीट करने के मामले आबूरोड़ रिको पुलिस द्वारा 18 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने व दूसरी निजी स्कूल द्वारा बच्चे को एडमिशन नहीं देने को लेकर आज पत्रकार संगठन आई एफ डब्ल्यू जे ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, जिला कलेक्टर व पुलिस अधिकक्ष के नाम ज्ञापन सौंप कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की।

आपको बता दें संगठन के दर्जनों पत्रकार जब जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तब कलेक्टर प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर आबूरोड गए हुए थे, जिसके कारण पत्रकार ADM को ज्ञापन देने उनके कक्ष में पहुंचे। लेकिन ADM अपनी अफसरशाही के घमंड में इतने घमंडित हैं कि उन्होंने ज्ञापन लेने के लिए अपनी कुर्सी से उठना भी मुनासिब नहीं समझा। पत्रकारों ने जब ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले को मौखिक रूप से अवगत करवाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाने की मांग करते हुए दोषी स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की तो ADM ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से बात तक नहीं की और कहा कि आपके जाने के बाद जो कुछ करना होगा वो कर दिया जायेगा।

ADM के इस अड़ियल रवैये को देखते हुए पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया और ADM कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। धरना स्थल से पत्रकारों को खडेदने के लिए ADM ने पुलिस बल भी मौक़े पर बुलाया पर पत्रकारों ने किसी भी सूरत में बिना मांग माने वहाँ से उठने से साफ इंकार कर दिया। और कलेक्ट्रेट परिसर में ADM के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी करनी शुरू कर दी। आखिर ADM को अपनी हठधर्मिता छोड़कर जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्ट्रेट बुलाना पड़ा और जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत ने मौक़े पर पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कल तक कार्रवाई कर पत्रकार के पीड़ित बच्चों को न्याय प्रदान करने की बात का भरोसा दिलाया, तब पत्रकारों ने धरना समाप्त किया।

एएसपी से मिलकर दर्ज प्रकरण में निष्पक्ष जांच करवाने की रखी मांगADM कार्यालय के बाहर धरने में समझौता वार्ता के बाद सभी पत्रकार एसपी कार्यालय पहुंचे, जहाँ एसपी की अनुपस्थिति में पत्रकारों ने एएसपी देवाराम चौधरी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंप कर उक्त मामले में दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग रखी। जिस पर एडिशनल एसपी ने तुरंत प्रभाव से थानाधिकारी को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।पत्रकारों को भी बैठना पड़े धरने पर तो आमजन के क्या होंगे हाल ।

सिरोही जिला प्रशासन किस कदर लापरवाह बना हुआ हैं, जिसके आज पत्रकारों को भी धरने पर बैठना पड़ा। जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में ADM ही हेडक्वार्टर का मुख्या होता हैं। पर ADM जब पत्रकारो की बात सुनने की बजाए अपनी जिद्द पर अड़कर हठधर्मिता पर उतर जाए तो ऐसे ADM से जिले की आम जनता क्या उम्मीद रख सकती हैं। ADM जब पत्रकारों को सही ढंग से आश्वासन देकर संतुष्ट नहीं कर उल्टा उन पर अफसर शाही का रौब दिखाने पर आमादा हो जाए, तो जिले के गरीब बेसहारा को ये क्या न्याय दिलाएंगे ये आसानी से समझा जा सकता हैं। पर वो कहते हैं कि जब तक ऐसे लापरवाह अधिकारीयों पर राजनैतिक संरक्षण बना रहेगा तब तक जिले कि जनता को इसका भुगतान भी करना ही पड़ेगा।

Share.
Leave A Reply