सिरोही/राजस्थान ।
V24 न्यूज नेटवर्क,
तीसरी क्लास के छात्रों के साथ मारपीट से जुड़ी खबर ।
आबूरोड़ के पत्रकार के पुत्र के साथ स्थानीय स्कूल की टीचर ने की थी मारपीट ।
पत्रकार के पुत्र पीड़ित छात्र व अन्य पुत्र की स्कूल ने काटी थी टीसी ।

दोनो छात्र पिछले 20 दिन से पढ़ाई से हो रहे है वंचित ।
घटना की जांच को लेकर जिलेभर के पत्रकार हुए लामबंद ,
जिले भर के पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुचकर एडीएम कार्यलय के बाहर दे रहे है धरना ।
दोनो बच्चों को विद्यालय में एडमिशन व विद्यालय की टीचर के खिलाफ कार्रवाई की कर रहे है मांग ।

आबूरोड़ के एक निजी स्कूल का है मामला ,
दूसरे निजी स्कूल में भी छात्रों को नही दिया जा रहा है एडमिशन।
नो दिन चले अढ़ाई कोस ।
16 दिन बीतने के बाद भी छात्र और उसके परिजनों को न्याय का है इंतजार ।
लेकिन अभी तक सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखा पा रही है पुलिस ।

मामले की गंभीरता को देख IFWJ जिला अध्यक्ष के नेत्रव्य में सभी सदस्य बैठे एडिशनल कार्यालय के बाहर घरने पर ।
जिले भर के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में कार्यालय के बाहर दिया धरना ।

पत्रकार संघ ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से न्याय की लगाई गुहार ।

आखिर पत्रकारों को ही नहीं मिलेगा न्याय , तो आम जनता प्रशासन से क्या लगाएगी आस ?
