झाड़ोली मरुधरा ग्रामीण बैंक के बाहर आधार कार्ड बनाने उमड़ी भीड़ ।

पिंडवाड़ा/सिरोही , राजस्थान

V24 न्यूज नेटवर्क,

आज बैंक खुलते ही आधार कार्ड बंनाने व उसमे संसोधन हेतु लोगो की भीड़ मरुधरा ग्रामीण बैंक की शाखा झाडोली के बाहर इतनी भीड जमा हो गई, कि मुख्य सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया ।आवागमन में काफी मुश्किल हुई, आजकल स्कूलों में छात्रवृति व विभिन्न योजनाओं में आधार की अनिवार्यता के तहत हर कोई आधार कार्ड बनवाता है ।

आधार के लिए झाडोली में ही केंद्र बनवाया गया है आस पास के गाव सिवेरा केरलापादर, मुरी, राजपुरा ,विरवाड़ा ,सानवाड़ा ,ऊंदरा आरास्ना, झाडोली, बिलर आदि से सेकड़ो लोग रोजाना आते है सरकार को सब जगह आधार की सुविधा देनी चाहिए ताकि लोगो को परेशानी का सामना नही करना पड़े।

पूरे दिन लोग भूखे प्यासे इंतजार करते नजर आ रहे है कई तो मजदूरी छोड़ पूरे दिन खड़े रहते है ।

Share.
Leave A Reply