एम एस बिट्टा कल आएंगे पावापुरी ।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

अखिल भारतीय आंतकवाद मोर्चा के अध्यक्ष श्री एम एस बिट्टा कल राजधानी एक्सप्रेस से सुबह आबूरोड आएंगे और वहां से सीधे पावापुरी पहुचेंगे । वे पावापुरी में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर गोशाला में गोपूजन करेगे।

पावापुरी ट्रूस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने बताया कि गोशाला अवलोकन के बाद वे सिरोही होकर सीधे अजारी पहुच कर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर देश मे अमनचैन व खुशहाली की प्रार्थना करेगे ।

अजारी से रवाना होकर वे माँ अम्बे के पी संघवी राजकीय विधि महाविद्यालय सिरोही पहुच कर वहां पौधारोपण कर निर्माणधीन कालेज भवन का अवलोकन करेगे व लॉ की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स से मिलेंगे। कालेज से वे पुनः पावापुरी लौटेंगे ओर वहां कुछ समय विश्राम के बाद जोधपुर के लिए रवाना होंगे और वहां से ओसिया माताजी मंदिर में पूजा अर्चना करेगे ।

बिट्टा इससे पहले भी पावापुरी व अजारी आते रहे है । उनको जेड प्लस की सुरक्षा होने से उनके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है ।

Share.
Leave A Reply