सिरोही/राजस्थान /(हरीश दवे) ;
पशु एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने पर बनी सहमति ।
लिखित आश्वासन के बाद धरना भूख हड़ताल समाप्त ।
, 9 साल बाद हुआ पशु एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने का समझौता ।
ओम श्री गजानंद सेवा समिति के बैनर तले पशु एंबुलेंस की मांग को लेकर पंचायत समिति कार्यालय के सामने चल रही भुख हड़ताल पर चौथे दिन सहमति बनी व टोल कंपनी,प्रशासनिक अधिकारियों व आंदोलनकारियों में ॐ श्री गजानंद सेवा समिति अध्यक्ष मंगल कुमार मीणा, समाज सेवी कुलदीप सिंह देवड़ा ,मोहन माली उथमण ,ऋतु किन्नर, पृथ्वीराज सिंह सिसोदिया वेरा विल पुर एडवोकेट वीरेंद्र सिंह सिंधरत, जीतू मीणा चांदाना के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रुप में एसडीएम रमेशचंद्र बहेड़िया, नेशनल हाइवे अथॉरिटीके डीजीएम हरविंदर सिंह, टोल कम्पनी संजय माथुर, संजय मारवाड़ी, निरपेन्द्र दुबे के बीच करीब एक घंटे तक चली समझौता वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन और पशु प्रेमियों के सामूहिक प्रयासों से भामाशाहों की मदद लेकर एक पशु एम्बुलेंस हाइवे अथॉरिटी को सौंपी जाएगी. जिसका पूरा रख रखाव और संचालन टोल कम्पनी के साथ हाइवे अथॉरिटी करेगी ।हाइवे अथॉरिटी और टोल कम्पनी द्वारा किया गए समझौते में फोर लाइन हाईवे पर दुर्घटना में घायल होने वाले पशुओं की सूचना मिलते ही टोल कम्पनी द्वारा उक्त पशु एम्बुलेंस को घटना स्थल पर भेजकर घायल पशु को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.।

इसके अलावा फोरलेन हाइवे पर जहां दुर्घटना संभावित क्षेत्र है उन्हें चिन्हित कर वहां रेलिंग लगाकर पशुओं को सड़क पर आने से रोकने का कार्य भी हाइवे अथॉरिटी द्वारा करवाया जाएगा. इस पूरे समझौते का एक लिखित दस्तावेज तैयार कर सभी ने हस्ताक्षर करके धरनार्थियों को सुपुर्द किया. जिस पर भूख हड़ताल पर बैठे मंगल कुमार मीणा रितु किन्नर पृथ्वीराज सिंह सिसोदिया वीरेंद्र सिंह एडवोकेट अशोक कुमार हरिजन छगनलाल रावल नारायण देवासी को टोल कंपनी के अधिकारियों ने पंडाल में सैकड़ों को भक्तों की मौजूदगी में जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई गई ।
विज्ञापन ।।

इस दौरान ओम श्री गजानंद सेवा समिति के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, हार्दिक कुमार रावल कल्पेश कुमार,प्रवीण माली, किशोर घांची, हिमांशु गहलोत,प्रकाश राणा,नारायण लाल,भरत वैष्णव, दीपक सेन,घांची नंदू मीणा,भवर प्रजापति, दिनेश कुमार डीके , नेपाल सिंह देवड़ा ,सोनू रावल , करण सिंह ,वागा राम कुम्हार, मिथुन मीणा,रुपा राम देवासी,उम्मेद सिंह, रवि सेन चंपालाल गहलोत छगन लाल मेघवाल पुना राम भाविक गणेश हितेश, सहित गौ भक्त समाजसेवी व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। गौर तलब है कि चार दिन से चल रहे धरने के वाजिब समाधान में हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने जिला कलेक्टर डा भँवर लाल व सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा को भी इस बाबत में उचित समाधान का निवेदन किया व ग्रामीणों की गोवंष सरंक्षण की मांग पर हुए उचित फैसले से सब ने प्रसन्नता जताई।
