एनएसयूआई ने छात्रहितों की मांग को लेकर सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम महाविद्यालय पिण्डवाड़ा के प्राचार्य को सौपा ज्ञापन ।
V24 न्यूज़ पिण्डवाड़ा/भूपेन्द्र परमार
पिण्डवाड़ा – दो दिन पूर्व जारी कला संकाय के प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम में अनेकों अनियमितता सामने जिसमे अधिकांश विद्यार्थियो को फैल किया गया व कहियो के परिणाम में कम्पार्टमेंट दी गयी है मुख्यतः अर्थशास्त्र विषय में सभी विद्यार्थियो को दोनों पेपर में सात – सात नम्बर दिए गए जिस परिणाम से सभी विद्यार्थी असन्तुष्ट है व सभी ने मिलकर परिणाम में संशोधन कर पुनः परिणाम जारी करने की मांग की गई जिसमें छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम में 80% विद्यार्थियो के भविष्य के साथ विश्वविद्यालय ने खिलवाड़ किया है जिसको लेकर सभी विद्यार्थी निराश है इसलिए परीक्षा नियंत्रक महोदय के नाम राजकीय महाविद्यालय पिण्डवाड़ा के प्राचार्य बाबूलाल मीणा को ज्ञापन दिया।

इस अवसर एनएसयूआई के वरिष्ठ छात्रनेता मयूर सिंह चवरली,महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता नकुल ओझा,छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन आढ़ा, उपाध्यक्ष मंजू गरासिया,महासचिव रमेश कुमार , संयुक्त सचिव पीनल परमार,छात्रनेत्री पवन कुँवर,कोमल परमार,किरण,पूजा,शंकर देवासी,जयदीप प्रजापत,देवाराम,वास्तिक कुमार,सोभा कुमारी,चंदा कुमारी,विमला, सुमन,वर्षा, श्रुति,जितुराम,दिशा,कोमल,रुचिका,वर्षा,रिया,ज्योति,दीपिका,मनीषा,संजना,काजल प्रजापति,सोनल,शारदा,नीलम,पूजा,कोमल,निव्या,मुन्ना,सीता,मनीष रावल, प्रीत रावल सहित समस्त छात्र छात्राओं ने मिलकर उच्च शिक्षा मंत्री,आयुक्त आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर व परीक्षा नियंत्रक मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परिणाम संसोधन को लेकर ज्ञापन दिया व इस परिणाम का विरोध प्रदर्शन किया।

