शक्ति के आवाहन के साथ आशापुरा मन्दिर,रामझरोखा मैदान,देवालयों व हर घर देंवनगरी में होगी घट स्थापना।

विशाल प्रतिमाओ का पूजन, पावागढ़ झांकी दर्शन, गरबा रास और गुजराती ऑर्केस्ट्रा में सेलिब्रेट होगा 50 वा साल

सिरोही(हरीश दवे) विगत तीन साल दौरान कोरोना काल की भयावह त्रासदी को पूरे देश के साथ जिला मुख्यालय पर नगर की जनता ने भी भयावह त्रासदी झेली है ।देवालय बन्द रहे है अनेक उत्सवों में सनातन प्रेमी लोक डाउन असर में रहे।पर इस बार देंवनगरी मे गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि महोत्सव व नौ शक्तियों के पावन महापर्व नवरात्र के अवसर पर नगर के प्रमुख सार्वजनिक गरबा मंडल के 50 वे वर्ष में रामझरोखा मैदान में अभूतपूर्व तैयारियां हुई है जो एक नवीन इतिहास कायम करेगी। जिसका आगाज अश्विन शुक्ला एकम सोमवार को अभिजीत मुहूर्त अपराहन 12:15 से 1:00 के बीच में घट स्थापना और माता जगदम्बा, महाकाली और विभिन्न देवी देवताओं को विराजमान करके श्री जगदम्बे नवयुवक मण्डल राम झरोखा सिरोही द्वारा शक्ति की देवी भगवती दुर्गा के आवाहन के साथ विधिवत आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा।

जगदम्बे नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विजय पटेल ने बताया कि जगदम्बे नव युवक मंडल कर स्थापना पर्व के 50 वे वर्ष में पहली बार विराट नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य मुकेश व्यास व काशी के विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में शास्त्र सम्मत विधि पूर्वक अनुष्ठान और शत चंडी यज्ञ का आयोजन रखा है। शतचंडी यज्ञ के निमित्त परिसर के समीप सुखी ग्रास,बांस, बल्ली,खपच्चियों से विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। नव दिवसीय इस अनुष्ठान मे प्रजा के सभी प्रकार के सुख वैभव, आरोग्य ,शांति मनोरथ पूर्ति आदि कामना की इच्छा पूर्ति निहित है। स्थापना दिवस पर प्रातः 11:00 आरासुर अंबाजी से जोत का आगमन होगा। मंडल की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को लेकर देर रात्रि तक तैयारियां चलती रही। बताया कि पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा और उसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसी प्रकार मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन और यूट्यूब पर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

इससे पूर्व मंडल की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और संयोजक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष विजय पटेल, संरक्षक गांधीभाई पटेल, रणछोड़ पुरोहित, वित्तीय सलाहकार राजेश गुलाबवानी, कोषाध्यक्ष अतुल रावल, उपाध्यक्ष प्रकाश प्रजापति
आदि ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। 9 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर मंडल ने इस बार विशेष तैयारियां की है।। नगर में घट स्थापना सिरोही सिरोही राज महल के कुलदेवी आशापुरी व आशापुरी माताजी मन्दिर पुलिस कंट्रोल रूम मार्ग,कालकाजी मन्दिर, महाकाली,महालक्ष्मी,संतोषी माता,गाजन माता, बड़ी ब्रम्हपुरी के मन्दिरो को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।व घट स्थापना के बाद नव दिवस विविध आयोजन, यज्ञ,व गरबो के आयोजन में आयोजक जुटे हुए है ।। नवरात्रि महोत्सव को लेकर जिला कलेक्टर,व जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी मातहत अधिकारियों को सुरक्षा व कानून व्यवस्था के प्रबन्धों के निर्देशों के तहत एसडीए ,डीएसपी,तहसीलदार,आयुक्त ,सीआई सिरोही व प्रशाशनिक व पुलिस अमला भी चौकस ड्यूटी पे तैनात है।। इस बार आशापुरी टेकरी पर आशापुरी मन्दिर में भी नवरात्रि महोत्सव पर आर्कषक आयोजन रखे है।

विशाल प्रतिमाओ का पूजन, पावागढ़ झांकी दर्शन, गरबा रास और गुजराती ऑर्केस्ट्रा में सेलिब्रेट होगा 50 वा साल ।

सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे) ;

विगत तीन साल दौरान कोरोना काल की भयावह त्रासदी को पूरे देश के साथ जिला मुख्यालय पर नगर की जनता ने भी भयावह त्रासदी झेली है ।देवालय बन्द रहे है अनेक उत्सवों में सनातन प्रेमी लोक डाउन असर में रहे।पर इस बार देंवनगरी मे गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि महोत्सव व नौ शक्तियों के पावन महापर्व नवरात्र के अवसर पर नगर के प्रमुख सार्वजनिक गरबा मंडल के 50 वे वर्ष में रामझरोखा मैदान में अभूतपूर्व तैयारियां हुई है जो एक नवीन इतिहास कायम करेगी। जिसका आगाज अश्विन शुक्ला एकम सोमवार को अभिजीत मुहूर्त अपराहन 12:15 से 1:00 के बीच में घट स्थापना और माता जगदम्बा, महाकाली और विभिन्न देवी देवताओं को विराजमान करके श्री जगदम्बे नवयुवक मण्डल राम झरोखा सिरोही द्वारा शक्ति की देवी भगवती दुर्गा के आवाहन के साथ विधिवत आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। जगदम्बे नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विजय पटेल ने बताया कि जगदम्बे नव युवक मंडल कर स्थापना पर्व के 50 वे वर्ष में पहली बार विराट नव कुंडी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य मुकेश व्यास व काशी के विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में शास्त्र सम्मत विधि पूर्वक अनुष्ठान और शत चंडी यज्ञ का आयोजन रखा है। शतचंडी यज्ञ के निमित्त परिसर के समीप सुखी ग्रास,बांस, बल्ली,खपच्चियों से विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया गया है।

नव दिवसीय इस अनुष्ठान मे प्रजा के सभी प्रकार के सुख वैभव, आरोग्य ,शांति मनोरथ पूर्ति आदि कामना की इच्छा पूर्ति निहित है। स्थापना दिवस पर प्रातः 11:00 आरासुर अंबाजी से जोत का आगमन होगा। मंडल की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्थाओं को लेकर देर रात्रि तक तैयारियां चलती रही। बताया कि पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा और उसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इसी प्रकार मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन और यूट्यूब पर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण होगा।इससे पूर्व मंडल की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और संयोजक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष विजय पटेल, संरक्षक गांधीभाई पटेल, रणछोड़ पुरोहित, वित्तीय सलाहकार राजेश गुलाबवानी, कोषाध्यक्ष अतुल रावल, उपाध्यक्ष प्रकाश प्रजापति आदि ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। 9 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर मंडल ने इस बार विशेष तैयारियां की है।।

नगर में घट स्थापना सिरोही सिरोही राज महल के कुलदेवी आशापुरी व आशापुरी माताजी मन्दिर पुलिस कंट्रोल रूम मार्ग,कालकाजी मन्दिर, महाकाली,महालक्ष्मी,संतोषी माता,गाजन माता, बड़ी ब्रम्हपुरी के मन्दिरो को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।व घट स्थापना के बाद नव दिवस विविध आयोजन, यज्ञ,व गरबो के आयोजन में आयोजक जुटे हुए है ।।

नवरात्रि महोत्सव को लेकर जिला कलेक्टर,व जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी मातहत अधिकारियों को सुरक्षा व कानून व्यवस्था के प्रबन्धों के निर्देशों के तहत एसडीए ,डीएसपी,तहसीलदार,आयुक्त ,सीआई सिरोही व प्रशाशनिक व पुलिस अमला भी चौकस ड्यूटी पे तैनात है।।

इस बार आशापुरी टेकरी पर आशापुरी मन्दिर में भी नवरात्रि महोत्सव पर आर्कषक आयोजन रखे है।

Share.
Leave A Reply