शिक्षक गुरुदीन वर्मा बने राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मीडिया प्रभारी ।
पिण्डवाड़ा/सिरोही
राजस्थान ;
रिपोर्ट,
भूपेन्द्र परमार
पिण्डवाड़ा – पिण्डवाड़ा ब्लॉक के शिक्षक गुरुदीन वर्मा को राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।संगठन के पिण्डवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के अनुसार संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि वर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा, कर्मठता और मीडिया में उनकी भूमिका को देखकर संगठन प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल आमेठा के निर्देश पर वर्मा को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है जो संगठन के समाचार को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में देने के लिए अधिकृत है।

गुरुदीन वर्मा सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित है।ब्लॉक अध्यक्ष चौहान के अनुसार वर्मा को इस नियुक्ति पर संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी , सिरोही जिले की कार्यकारिणी एवं पिण्डवाड़ा ब्लॉक समेत जिले की अन्य उपशाखाओं की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ साथ बहुत शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।।

