पिण्डवाड़ा / सिरोही / राजस्थान ;
रिपोर्ट भुपेंद्र परमार ,
प्रजापति कुंभकार 31परगना युवा सेवा समिति की बैठक आयोजित
नया सानवाड़ा के राजपुरा स्थित श्रीपतिधाम नंदनवन हुई बैठक ।
सेवा समिति की पूर्व कार्यकारिणी को किया गया भंग, युवा सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन बैठक में सर्वसमिति से चुनाव हुई संपन्न ।
अध्यक्ष पद पर गणेश कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सचिव नारायण लाल को निर्विरोध हुए निर्वाचित ।
नवनिर्वाचित सदस्यों को श्री श्री 1008 गोविंदबल्लभ महाराज ने पुष्प हार से किया स्वागत ।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का रहा सहयोग ।
श्री पति धाम के श्री श्री 1008 गोविंद वल्लभ महाराज एवं जिला अध्यक्ष नारायण लाल के सानिध्य में चुनाव हुए संपन्न ।

नया सानवाड़ा स्थित राजपुरा के पास श्रीपति धाम नंदनवन मैं प्रजापति कुंभकार 31 परगना युवा सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में जालौर सिरोही पाली के हजारों युवाओं ने भाग लिया वही सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ श्री यादे मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई आयोजित बैठक में युवा सेवा समिति की पूर्व की कार्यकारिणी को भंग किया गया जिसके बाद समाज के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में एवं युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में चुनाव करवाए गए और समाज के सभी युवाओं के द्वारा सेवा समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव हुए जहां सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय कर अध्यक्ष पद पर गणेश कुमार उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार भरत कुमार जगदीश कुमार सचिव नारायण लाल सहसचिव छगन लाल कोषाध्यक्ष ताराराम सहकोषाध्यक्ष मोतीलाल इन सभी को निर्विरोध घोषित कर चुनाव संपन्न कराए गए वही खेलकूद शिक्षा चिकित्सा का के क्षेत्र में भी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सचिव को निर्विरोध चुन कर उनको अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई श्री पति धाम के श्री श्री 1008 गोविंदवल्लभ महाराज ने इस आयोजित बैठक को संबोधित भी किया उन्होंने शिक्षा समाज की कुरीतियों उत्थान एवं विकास समिति कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर युवाओं को जानकारी दी साथ ही समाज को नशीले पदार्थ के सेवन के बारे में जानकारी देकर बताया कि आज के दौर में युवा शराब एवं अन्य नशीले वस्तुओं का सेवन कर अपने जीवन को संकट में डाल रहे हैं ऐसे युवाओं को भी उन्होंने जागृत कर इन नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने का आग्रह किया और युवा समिति की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का उन्होंने आभार भी प्रकट किया।

आगामी 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाली 31 परगना की बैठक में समाज सुधार के सुझाव देने के लिए युवा सेवा समिति की ओर से सभी से अपने-अपने सुझाव दिए और कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई आगामी दिनों में होने वाली युवा सेवा समिति की द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में रूपरेखा बनाई गई श्री पति धाम के श्री श्री 1008 गोविंदवल्लभ महाराज एवं जिला अध्यक्ष नारायण लाल सानिध्य में बैठक संपन्न हुई वही बैठक में पधारे सभी समाज के लोगों ने पिंडवाड़ा तहसील के द्वारा दी गई सेवाओं को लेकर आभार भी जताया..।

इस अवसर रघुनाथ,पुनाराम,मगन प्रजापत, जोताराम,चन्दनमल,उकेश कुमार,मोतीलाल, सोहनलाल,जेसाराम, नारायण लाल, छगनलाल,पिराराम,हरिश कुमार,सोमाराम,बाबुलाल,विनेश,प्रकाश,लक्ष्मण,कन्हैयालाल,किशन,भरत,वागाराम एवं सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
