बांध के समीप ना रहे मासूम को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, परीजनो का रो-रो कर बुरा हाल
नहाने गए बालक को मगरमच्छ उठा ले गया ।
सरूपगंज /पिंडवाड़ा/राजस्थान ;
रिपोर्ट संदीप अग्रवाल,
सरुपगंज थाना क्षेत्र के माण्डवाड़ा खालसा स्थित मुनिया बांध के बाहर रविवार को एक बड़ा हादसा सामने हो गया है। जहां बांध के समीप ओवरफ्लो में कुछ बच्चे नहा रहे थे तभी बांध से मगरमच्छ आया और बच्चे को खींचकर गहरे पानी मे लेकर चला गया।

आपको बतादे की सरुपगंज थाना क्षेत्र के माण्डवाड़ा खालसा स्थित मुनिया बांध के बाहर कुछ बच्चे नहा रहे थे तभी माण्डवाड़ा खालसा निवासी पप्पू पुत्र किरियाराम भील को बांध के अंदर से बाहर आये मगरमच्छ ने मासूम को खींचकर गहरे पानी मे लेकर चला गया। बच्चों के चिल्लाने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुचे तथा घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को दी।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी हिरालाल चोधरी मौके पर पहुचे तथा वन-विभाग की टीम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके के लिए रवाना हुआ है। इधर घटना के बाद से ही परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। काफी संख्या में लोगो की भीड़ बांध के पास जमा हो गई है। इस दौरान थाना प्रभारी हरिसिंह राजपुरोहित, आरआई, पटवारी, सरपंच प्रतिनिधि सोमाराम गरासिया सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

फोटो कैप्शन- सरूपगंज के समीप मुनिया बांध पर बच्चे को मगरमच्छ द्वारा ले जाने के बाद प्रसाशन व ग्रामीण।
