पिंडवाड़ा, राजस्थान
भामाशाह ने स्कूल में भेंट किया साउंड सिस्टम ।
आज रा उ मा स्कूल सिवेरा में दानदाता कमलेश कुमार रावल झाडोली ने 20000 का साउंड सिस्टम लाइट व सारजिंग से चलने वाला साउंड सिस्टम भेंट किया और सभी 700 छात्र छात्राओं को सरूचि भोजन करवाया उन्होंने स्कूल की हर समस्या में सहयोग का आश्वासन दिया ।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजय माथुर ने उनका सम्मान किया और इसी दिन किशोरी बाल मेले का भी आयोजन किया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर मॉडल व चार्ट बनाये पर्दशननी का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झाडोली सरपन्स कैलाश सुथार सिवेरा सरपन्स कनैयालाल मीणा वार्ड सदस्य अजयपाल सिंह नया सानवाड़ा प्रधनाचार्य मुकेश शर्मा सिवेरा पी ई ई ओ बाबूलाल मीणा ने अवलोकन किया एवं कार्य प्रणाली को समझा ।

विज्ञान अध्यापिका पुष्पा मीणा गणित अध्यापक सुरेश लोहार अंग्रेजी अध्यापक गोविंद मेघवाल हेड टीचर जसवंत सिंह एवं सेकड़ो लोगो ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया व कार्य की सराहना की
