पिण्डवाड़ा सीबीईओ ने विद्यालय का किया निरीक्षण।

सिरोही/राजस्थान

रिपोर्ट, भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पिंडवाड़ा अजय माथुर ने गुरुवार को ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।सीबीईओ माथुर ने गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवेरा, प्राथमिक विद्यालय गोलिया सहित विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया एवं छात्रों को कक्षा शिक्षण कराते हुए शैक्षिक स्तर को परखा जिसमे बच्चो का शैक्षिक स्तर देख शिक्षको की तारीफ भी की ओर आवश्यक निर्देश दिए।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माथुर ने विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न विषयों की वर्कबुको का अवलोकन किया गया।

इस दौरान सरकार के चल रहे बेसलाइन सर्वे कार्य के बारे कक्षा,विषयवार,शाला दर्पण, परीक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था,दैनिक डायरी,पालनहार,वर्कबुक कार्यो के बारे में निरीक्षण किया जाकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अध्यापिका केसर मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।।

Share.
Leave A Reply