भाजपा मंडल की संगोष्ठी का हुआ आयोजन ।

माउंट आबू /राजस्थान

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू पर्वत की कार्यकर्ता संगोष्ठी एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्नेह मिलन के साथ पार्टी को ओर मजबूत बनाने को लेकर पदाधिकारियों की कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता हेतु 3 सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम सत्र मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह परमार, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष अफजाद कॉन्ट्रेक्टर ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष ने अपनी नवीन अल्पसंख्यक मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की एवं नये सदस्यों को भाजपा में शामिल किया।

मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह परमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं एकता के साथ आने वाले समय में चुनाव को जितने की बात की एवं पूर्व में नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनावो में हुए पार्टी के पार्षदों के क्रॉस वोट करने वालो पर कठोर कार्यवाही करने की बात की गई। नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य ने आगामी चुनावों में बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को तेजी से बूथ पर कार्यक्रम करने पर जोर दिया। भाजपा परिवार में शामिल नये कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एवं अन्य मुद्दों पर संबोधन दिया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंशु वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी के अनुशासन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान करने एवं मनमुटाव खत्म करने पार्टी के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे ने अपने संबोधन में संघर्ष समिति, कांग्रेस बोर्ड एवं पार्टी के विरोध करने वाले लोगो पर अपनी बात रखी एवं संगठन से दूरी बनाने वाले कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा मुद्दों पर अपनी बात रखी। मंडल अध्यक्ष टेकचंद भंभाणी ने कहा की कोरोना के समय पार्टी द्वारा चलाये जनसेवा के कार्यकर्ताओं में सहयोग करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। भाजपा मंडल के खिलाफ कार्य करने वाले कड़ी कार्यवाही करने का किया इशारा। साथ ही कांग्रेस पालिका बोर्ड की विफलता पर साधा निशाना। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में संगठित होकर कार्य करने का मंत्र दिया एवं अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी एवं सभी मोर्चे के अध्यक्षों को जरूरी निर्देश दिये। दूसरे सत्र में पार्टी के पूर्व पालिकाध्यक्ष जालम गिरी, वरिष्ठ सदस्य बाबूसिंह परमार, वरिष्ठ बाबूभाई पटेल, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी, वरिष्ठ श्रीमती दुर्गेश जी, जिला मंत्री सतीश जी, वरिष्ठ प्रमोद व्यास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद व्यास ने अपने संबोधन में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम को लेकर अपनी बात रखी एवं ऐसे कार्यक्रमों के आगे भी आयोजन हो इस बात पर जोर दिया। वरिष्ठ बाबू सिंह परमार ने पार्टी एवं कार्यकर्ताओं में चल रहे मनमुटाव को जल्द खत्म करने को लेकर अपनी बात रखी और संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रेरणा दी। पूर्व यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कार्यक्रम में कई मुद्दे पर अपने विचार रखे भर्ती जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहे कार्य की प्रशंसा की। पूर्व में हुए प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में किये गये मंडल के कार्य की तारीफ की। वरिष्ठ बाबूभाई पटेल ने कहा की मंडल, जिला एवं सभी को साथ मिलकर आगामी कार्यक्रमों, चुनावो की रणनीति बनाकर पार्टी को ओर मजबूत करने के लिए अपनी बात रखी। वरिष्ठ श्रीमती दुर्गेश ने माउंट आबू में महिला मोर्चा को ओर मजबूत करने एवं महिला मोर्चा को कार्यक्रम करने के आयोजन के निर्देश दिये। भाजपा जिला मंत्री सतीश जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं अपने विचार रखे। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जालम गिरी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित किया एवं मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य पर अपने विचार रखे। तीसरे सत्र में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, पार्षद मंडल सिंह, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष भगवानराम राणा, पार्षद धीरज सोलंकी, महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल अग्रवाल, पार्षद देवीलाल बामणिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद साबिर कुरेशी, वरिष्ठ सदस्य सोहनलाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए युवा मोर्चा को मजबूत करने एवं युवाओं को साथ लेकर पार्टी के लिए कार्य करने के लिए कार्य करने के लिए अपने विचार रखे। पार्षद मंगल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एसटी मोर्चा भगवानराम राणा ने अपने संबोधित में सभी मोर्चों को मजबूत करने पर जोर दिया। पार्षद धीरज सोलंकी ने भी अपने विचार सभी के सामने रखे। महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल अध्यक्ष ने महिला मोर्चा को ओर मजबूत करने एवं जल्द महिला मोर्चा को लेकर कार्यक्रम करने के मंडल के साथ मिलकर कार्य करने की बात की। पार्षद देवीलाल बामणिया ने नगरपालिका में कार्यकर्ताओं एवं आमलोगो की समस्या के निवारण कों लेकर अपनी बात रखी। पार्षद मांगीलाल काबरा ने पार्टी में नये युवाओं को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर जोर दिया एवं कई अन्य मुद्दे पर विचार रखे। नगरपालिका द्वारा दिए जा रहे पट्टे पर अपनी बात रखी।

अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाबीर कुरैशी ने अपने संबोधन में मंडल अल्पसंख्यक कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और पार्टी के प्रति ईमानदारी से कार्य करने पर जोर दिया एवं पार्टी में अनुशासन हीनता करने वालो पर रोक लगाने के लिए मंडल अध्यक्ष से निवेदन किया एवं जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलेभर में मजबूत करने पर जोर दिया। वरिष्ठ सदस्य सोहनलाल जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं को मंडल की बैठक में उपस्थित नहीं रहने को लेकर अपने विचार रखें एवं नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ने पर जोर दिया। मंच का संचालन भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर ने किया। पंजीयन सलिल कलमा, नरेंद्र सिंह एवं विजय सिंह रहे। भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही युवा मनोज बगेरिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

रिपोर्ट किशन दहिया

Share.
Leave A Reply