भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद देवजी एम पटेल ने की जनसुनवाई ।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने गुरुवार को सर्किट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसुनवाई कर आमजन की समस्या सुनी।इस दौरान सांसद ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद त्वरित निस्तारण को लेकर संबंधित अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।सांसद देवजी एम पटेल का सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पटेल को बताया कि उथमन टॉलटेक्स पर पहले लोकल गाड़ियों में  तीन महीने का 50रुपए का रिचार्ज जो ऑनलाइन होता था वो अब ऑफलाइन होता है उसको लेकर आम जन को नुकसान उठाना पड़ता है जिसको लेकर सांसद पटेल ने अधिकारी से बात करके जल्द इस समस्या को हल करने का कहा।दिव्यांग जनों के रेलवे पास बनाने हेतु अजमेर जाना पड़ रहा है मांग की ही की पास आबूरोड या पिंडवाड़ा स्टेशन पर बने ताकि दिव्यांग जनों को राहत मिल सके।गावो में कही महीनो से डिमांड नोटिस भरे होने के बावजूद भी कृषि कनेक्शन नहीं हो रहे हे इसको लेकर किसानों को नुकसान हो रहा है।

सांसद पटेल ने सिरोही नगर एवम आस पास गावो में गो सेवा संकल्प द्वारा  किए जा रहे गौमाता के उपचार के कार्यों की प्रशंसा की।सांसद पटेल ने कहा कि  राजस्थान की गहलोत सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में गायों का वैक्सीनेशन कम हो रहा है गहलोत सरकार के पास  वेक्सीन की 30 लाख डोज है पर लगी मात्र 12लाख है जो बढ़ाना चाहिए।गहलोत सरकार लंपी वायरस की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने में कांग्रेस सरकार विफल हो रही है।

सांसद देवजी पटेल ने बताया कि गहलोत सरकार लंपी वायरस को प्रदेश में आपदा घोषित करें। गहलोत सरकार ने समय पर लंपी वायरस की रोकथाम के लिए अन्य राज्यों की तरह ठोस कदम उठाए होते तो आज गायों की मौत की संख्या इतनी ज्यादा नहीं होती और इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता था।भाजपा के सभी पार्षदों ने सांसद देवजी एम पटेल का सिरोही नगर परिषद में 10 हैंडपंप की स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौर,गोपाल माली,मांगू सिंह बावली,महिपाल चारण, जबर सिंह चौहान,विजय पटेल,हेमलता पुरोहित,अजय भट्ट,अनिल प्रजापत,मगन मीना,प्रवीण राठौर, मनी देवी,बाबू सिंह माकरोड़ा,दीपेंद्र सिंह पीथापुरा,दमयंती डाबी,गोविंद सैनी,गणपत सिंह कैलाशनगर,कपूर पटेल,भंवर माली,चुनीलाल पटेल, रामेश्वर कंसारा,रमजान खान,महेंद्र खंडेलवाल,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share.
Leave A Reply