जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल को सिरोही जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, व ,पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवगत करवाई समस्या ।
पिंण्डवाड़ा/अजारी ,
रिपोर्ट राकेश रावल ।
सिरोही से रोहिडा काशी विश्वनाथ गौशाला जाते समय अजारी फाटक पर एक निजी होटल पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने नेशनल हाईवे 14/76 के पिंण्डवाड़ा समीपवर्ती अजारी फाटक पर गलत डायवॅजन को लेकर अजारी फाटक पर अंण्डर ब्रिज बनाने को लेकर मांग की आए दिन हादसे हो रहे हैं ।

5 पंचायतों के लोगों को पिंण्डवाड़ा सिरोही जाने मैं 1 किलोमीटर गलत दिशा में चलना पड़ता स्कूल जाने वाले बच्चों स्थानीय लोगों मवेशियों कृषि कुए पर रहने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है है व रेलवे अंण्डर ब्रिज 105 पर डीएफसी वह रेलवे के द्वारा दिशा भ्रमित होने के कारण रेलवे अंण्डर ब्रिज की दिशा गलत होने के वाहनो को आने जाने में काफी समस्या हो रही आबूरोड रेलवे विभाग के ऐईन अजय कुमार अग्निओत्री वह रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अंण्डर ब्रिज समस्या के बारे में पूर्व में करीबन 4 घंटे तक डिस्कच चली लेकिन अभी तक समस्या जस तक की तस विश्व प्रसिद्ध मारकुण्डेश्वर महादेव जाने के लिए 105 ब्रिज के अंन्दर बस ट्रक भी नहीं मुड पाते लोगों को बस हाईवे पर खड़ी रखकर टेंम्पो किराए कर मारकुण्डेश्वर महादेव जाना पड़ता है ।
इस दरमियान,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़,जिला परिषद सदस्य लुंम्बा राम चौधरी,झाडोली मंडल अध्यक्ष लीला राम प्रजापत,किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत,मंडल महामंत्री कालूराम, मंडल उपाध्यक्ष हिम्मत रावल,किसान मोर्चा मंण्डल अध्यक्ष शांतिलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वागा राम देवासी, कालुराम चौधरी, मुकेश रावल,संतोक भाई, राकेश रावल, मौजूद थे।
