सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे) ,

मोटर साईकिल चोर गिरोह को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटर साईकिलों को किया बरामद ।

छह मोटर साईकिल चोरी करने की वारदातों का खुलासा

जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ममता गुप्ता द्वारा वाहन चोरी के मामलों में मुल्जिम गिरफ्तारी के तहत अधिकाधिक कार्यवाही के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी देवाराम चौधरी सिरोही के निर्देशन व पारस चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही तथा राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के सुपरविजन में थाना स्तर पर जीवराज कानि . 838 व दिनेश कुमार कानि . 43 की एक टीम सिरोही शहर में मोटर साईकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करने वास्ते लगाई गई । जिनके द्वारा मुखबीर की सूचना व तकनिकी के आधार मोटर साईकिल के चोरी के मामलो में अज्ञात मुल्जिम को नामजद कर विधि का उल्लंघन करने वाले नाबालिग किशोर को संरक्षण में लेकर एक मोटर साईकिल बरामद की , जो उसने डिंगार गाँव से मोटर साईकिल चोरी करना बताया ।

इसी प्रकार उक्त नाबालिंग किशोर द्वारा मीणावास सिरोही से एक मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया व उक्त चोरी की मोटर साईकिल को देवाराम उर्फ देवराज जाति राणा निवासी भाटकडा सिरोही को बेचना बताया । जिस पर आरोपी देवाराम उर्फ देवराज को पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया व चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गई । नाबालिंग किशोर व उसके साथियों द्वारा सिरोही शहर के विभिन्न स्थानो से कुल 06 मोटर साईकिल चोरी की वारदातो का खुलासा किया गया । आरोपीगण से विस्तृत पुछताछ की जा रही है ।

प्रकरण के हालात प्रार्थी देवाराम ग्रासिया निवासी खडी गेगरवा सानवाडा जिला सिरोही ने रिपोर्ट पेश की कि थी कि मैं अपनी मोटर साईकिल नम्बर आरजे – 02 – एसटी -0174 को लेकर सिरोही मीणावास आया था । जहा से मेरी मोटर साईकिल चोरी हुई। पुलिस ने इस संबध में मुल्जिम देवाराम उर्फ देवराज पुत्र अनाराम जाति राणा उम्र 26 वर्ष निवासी भाटकडा सिरोही व विधि का उल्लघन करने वाले को गिरफ्तार किया।।

मोटर साइकिल चोरी के प्रकरण को पुलिस टीम सीआई राजेन्द्रसिंह पुलिस थाना सिरोही, पकाराम हैड कानि 247 थाना सिरोही, दिनेश कुमार कानि . 43 थाना सिरोही, जीवराज कानि 838 थाना सिरोही । जितेन्द्रसिंह कानि 395 थाना सिरोही, दिलीपसिंह कानि 173 थाना सिरोही, दिनेश कुमार कानि 43 व जीवराज कानि 838 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही का विशेष योगदान रहा ।

Share.
Leave A Reply