हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह देवली के 104 वे बलिदान दिवस पर रावणा राजपूत समाज ने विशाल वाहन रैली का आगाज किया ।

आहोर ,जालोर /राजस्थान।

रिपोर्ट प्रवीण कुमावत,

रैली रावणा राजपूत सभाभवन अनोप चोक से रवाना होकर आठ निबड़ी गली होते हुए , चामुंडा माता मंदिर प्रांगण से मैने बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय मेजर दलपतसिंह देवली सर्कल आहोर में स्थायीकरण करने , सरकारी रेकड में एक नाम रावणा राजपूत करने एवं ओबीसी कोटे में अलग से आरक्षण की मांग के साथ मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया व खालसा बस स्टैंड स्थित मेजर दलपतसिंह देवली सर्कल पर श्रध्दांजलि अर्पित कर रावणा राजपूत छात्रावास सभाभवन पहुची , सभाभवन में अथितियों का स्वागत सत्कार रावणा राजपूत महासभा व युवॉ महासभा ने मिलकर किया , रावणा राजपूत समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह भाटी ने सभा को सम्बोधित करते हुए सभी रावणा राजपूतों को 23 सितंबर को जोधपुर आने का एलान किया ।

रैली में आहोर व्यापार संघ के एलान पर सभी दुकानदारों ने रैली पर पुष्पवर्षा की , आहोर मुस्लिम समाज ने हॉस्पिटल चोराये पर वाहन रैली पर पुष्पवर्षा की , yus यूथ आहोर ने रैली में पानी बोतल की व्यवस्था की 36 कॉम ने हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह जी देवली के बलिदान दिवस पर पुष्पवर्षा व बढ़ चढ़ हिस्सा लिया ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी भाटी , जिला अध्यक्ष श्री राजूसिंह जी राजपुरा , युवॉ जिलाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह जी सिसोदिया , भारतीय जनता पार्टी के युवॉ जिलाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह जी सिसोदिया , जालोर जिला सयोजक श्री दलपतसिंह जी आर्य सहीत सैकड़ों की संख्या में समाज बन्धु उपस्थित रहे ।

Share.
Leave A Reply