गुजरात के पूर्व गृहमन्त्री के समर्थन में,चौधरी समाज मैदान में।
गुजरात/V24 NEWS,
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,
भरूच में अर्बुदा सेना एवं आंजणा कलबी चौधरी समाज ने अंकलेश्वर में पूर्व गृहमंत्री विपुलभाई चौधरी गुजरात को गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर उनके समर्थन में भरूच उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए विपुलभाई को तुरंत प्रभाव से रिहा करने मांग की हैं। इस दौरान ईश्वर भाई चौधरी,लीलाराम चौधरी (कोडका),धनराज जे.चौधरी,नगजी पटेल, एवं अर्बुदा सेना व आंजणा कलबी चौधरी समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
