उपप्रधान नारायणसिंह देवड़ा का करनूल में राजस्थान प्रवासी बंधुओ ने किया सम्मान।
करनूल/आंध्र प्रदेश
V24 न्यूज नेटवर्क,
राजस्थान के सिरोही जिला मुख्यालय पंचायत समिति( भाजपा मंडल अध्यक्ष ) उपप्रधान नारायण सिंह देवड़ा ,देलदर के उपप्रधान बनने के बाद दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के करनूल में पहली बार आगमन पर राजस्थान प्रवासी बंधुओ ने साफा एवम फूल माला पहना कर सम्मान बहुमान किया ।

उपप्रधान ने V24 न्यूज चैनल के एडिटर वसन्त कुमार प्रजापति को दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रवास के दौरान दक्षिण भारत के कडूर, सेलम, इरोड, मदुरई,चेन्नई,करनूल,अनंतपुर इत्यादि शहरों में मारवाड़ी राजस्थानी प्रवासी बंधुओं ने उत्साह पूर्वक मान सम्मान दिया और बहुमान किया ।
उपप्रधान ने सभी राजस्थान प्रवासी बंधुओ का तहदिल से हार्दिक आभार जताया ।
उपप्रधान ने बताया कि राजस्थान के सिरोही , जालोर, बाड़मेर सहित पड़ोसी जिलों के काफी तादाद मे व्यापारी बंधु अपनी मातृभूमि को छोड़ कर कर्मभूमि प्रवास में कारोबार कर रहे है और दक्षिण भारत के कोने कोने में निवासरत है और हर छोटे से छोटा और बड़े इंडस्ट्री लेवल के कारोबार से राजस्थानी जुड़ा हुआ है। जिससे देश की सरकार को राजस्व का फायदा मिलता है और देश के विकास मे राजस्थानी व्यापारी का अहम योगदान है ।






