माउंट आबू /राजस्थान ,

रिपोर्ट किशन दहिया,

अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर भक्ति रस में डूबा अग्रवाल समाज ।

कैरम प्रतियोगिता डबल्स का आयोजन आज होगी डीजे नाइट ।अग्रसेन जयंती महोत्सव पर अग्रवाल पंचायत भवन में सुंदर काण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की और भक्ति रस का आनंद लियासुंदर काण्ड पाठ का वाचन पंडित मयंक मिश्रा वैदिक ने किया।

कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष काजल अग्रवाल, महामंत्री मनीषा गोयल, सरिता बंसल, सिद्धि बंसल, रेखा अग्रवाल, ज्योति गोयल, कोशल्या बंसल, पायल गर्ग के साथ में बड़ी संख्या में अग्रवाल महिला उपस्थित थी।अग्रवाल समाज के सचिव नवनीत बंसल ने बताया की आज बुधवार को युवाओं के लिए डीजे नाइट का कार्यक्रम रखा गया है

मंगलवार को कैरम प्रतियोगिता डबल्स का भी आयोजन किया गया जिसमे निलेश अग्रवाल व हर्ष गोयल, कीर्ति गोयल व अवनीश अग्रवाल, नितेश गर्ग व कपिल सिंहल, मुकेश सिंहल व राकेश सिंहल की जोड़ियों ने अपने अपने प्रतिद्वंदी पर विजय हासिल करी ।

Share.
Leave A Reply