सेवा पखवाड़ा के तहत जिले भर में एक लाख आयुर्वेदिक लड्डू बांटेंगे भाजपा- जिलाध्यक्ष पुरोहित

सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे) ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने निराश्रित गौवंश की सेवार्थ एक लाख आयुर्वेदिक लड्डू बांटने का संकल्प लिया है।

पुरोहित ने बताया कि प​श्चिम राजस्थान में इन दिनों गायों में तेजी से फैल रही लंपी स्कीन बीमारी गौपालकों एवं गौ भक्तों के साथ आम जनमानस में चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में जगह-जगह गायों की सेवार्थ आयुर्वेदिक लड्डू बांटने का क्रम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े की कड़ी में सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित द्वारा जीरावल ​स्तिथ जागरूक गौसेवा संस्थान प्रांगण में आयुर्वेदिक लड्डू बनाने का काम शुरू किया गया है। जिसकी समूची व्यवस्था भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित की ओर से की जाएगी। निराश्रित गौवंश की सेवार्थ किए जा रहे इस प्रयास में एक लाख आयुर्वेदिक लड्डू बनाने की सामग्री तैयार की जा चुकी है। साथ ही विशेषज्ञों की देखरेख में लड्डू तैयार करने का क्रम भी शुरू हो चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने गायों को आयुर्वेदिक लड्डू ​खिलाकर इस अ​भियान की औपचारिक शुरुआत भी कर दी है।

आयुर्वेदिक लड्डू बनाने की सामग्री

देशी गुड़, हल्दी पाउडर, गिलोई पाउडर, अजवायन, सुदर्शन चूर्ण, काली मिर्च पाउडर, अडूसी के पत्ते, तिल का तेल, बाजरी का बारीक आटा, बाजरी का मोटा आटा और पानी।

Share.
Leave A Reply