११ सूत्रीय मांगो के लेकर माली समाज संघर्ष समिति के आरक्षण आंदोलन में गिरफ्तार किए नेताओं को रिहा करने की मांग ।
माली समाज सेवा संस्थान रोई भीतरोट के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।
माली समाज सेवा संस्थान रोई-भितरोट ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रशासन के मार्फत ज्ञापन भेजकर माली,सैनी,य कुशवाहा व मौर्य समाज द्वारा 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर जयपुर में आन्दोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को रिहा करने की मांग की हैं।
पिंडवाड़ा उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम के नाम संस्थान रोई के अध्यक्ष लक्ष्मण गहलोत , माली युवा संगठन भीतरोट अध्यक्ष सुरेश माली के नेतृत्व में सौंपे गए एक पृष्ठ के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में कहा गया हैं कि विगत 6 वर्षों से माली समाज राजस्थान संघर्ष समिति द्वारा 12 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की निरंतर मांग किए जाने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई।ज्ञापन में बताया गया हैं कि इस सम्बन्ध में गत जून माह में माली समाज द्वारा आन्दोलन किया गया तथा मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान एक माह का समय मांगने तथा सकारात्मक पहल करने के आश्वासन दिये जाने के उपरांत कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आने पर पुनः12 सितम्बर से माली समाज के लोग वाजिब व जायज मांग को लेकर आन्दोलित हैं।
*विज्ञापन*
ज्ञापन में कहा गया हैं कि इसी आंदोलन के तहत जयपुर में सी.पी. सैनी की अगुवाई हजारों समाज बंधुओं द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया बावजूद प्रदेश की सरकार की ओर से कोई वार्ता करने की बजाय उल्टा संघर्ष समिति के नेताओं व समाज के अन्य निर्दोष व्यक्तियों को जबरन गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मुकदमे दायर किए गए जो सरकार की सरासर गलत व अन्यायपूर्ण कार्यवाही हैं।ज्ञापन में बताया गया हैं कि सरकार की इस गलत नीति एवं प्रतांडित करने के कारण पूरा माली समाज आक्रोशित हैं जबकि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में अपने हक के लिए आन्दोलन करना जायज काम हैं।ज्ञापन में आन्दोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए संघर्ष समिति के नेताओं व अन्य निर्दोष व्यक्तियों की तत्काल प्रभाव से रिहाई करने व उन पर दर्ज मुकदमे लेने की मांग की हैं।माली समाज सेवा संस्थान , रोई – भितरोट परगना के युवा माली समाज धर्मशाला में एकत्रित हुए जहां से एक साथ उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन थमाया।इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मण गहलोत माली युवा संगठन अध्यक्ष सुरेश जयपाल , जिला परिषद सदस्य जोशना परमार , भैराराम माली , दिनेश सुंदेशा , राम माली , जितेंद्र गहलोत , भरत जयपाल , मनोज जयपाल , लक्ष्मण माली झाड़ोली , हितेश माली वीरवाड़ा , वागेंद्र माली , लक्ष्मण माली , विनोद माली उपस्थित रहे ।