सिरोही , राजस्थान / हरीश दवे

मिलावट खोरी से जन स्वास्थ्य को नुकसान को बर्दाश्त नहीं.।

सिरोही शहर में खाद्य पदार्थ के भरे सैम्पल – डॉ. राजेश कुमार

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए सिरोही शहर में खाद्य पदार्थों के सैम्पल कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए सिरोही शहर में खाद्य पदार्थों के सैम्पल कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न सैम्पल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थो पर लगाम लगाने के लिए खाद्य पदार्थों की सामग्री का खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव मय दल ने सिरोही शहर के सदर बाजार के खुशी किराणा, ओमकार किराणा स्टोर से 6 सैम्पल भरे जिसमे घी, तेल, आचार और मिर्च पाउडर व आयोडीन की जांच हेतु नमक का सैम्पल लिया गया। जो खाद्य पदार्थों का सैम्पल लिये है इसमें मिलावटी होने के संदेह पर एफ.एस.एस. एक्ट के अंतर्गत जाँच के नमूने लिए गये। जाँच के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Share.
Leave A Reply