सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) ,
जिला अस्पताल एवम लंपी ग्रस्त गायों के इलाजो की हो रही अव्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर को सौपा पूर्व गोपालन मंत्री भोपाजी ने ज्ञापन ।
पूर्व गोपालन मंत्री को याद आया जिला मुख्यालय,
जिला भाजपा व नगर के नेताओ व पार्षद के साथ देखी गोशाला,बेसहारा गोवंष के लिए पूर्व मंत्री की कोई योजना नही।

पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जिला अस्पताल का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवम अर्बुदा गौशाला में गौमाता को औषधि युक्त लड्डू खिलाकर गौशाला में हो रही अव्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर डॉभंवरलाल को ज्ञापन सौंपा।देवासी ने पशु चिकित्सालय में जाकर चिकित्साकर्मियों से मिलकर दवाइयों की एवम लंपी ग्रस्त गायों के इलाज के बारे में जानकारी ली।वहा से अर्बुदा गौशाला में जाकर गौमाता को आयुर्वेदिक लड्डू खिलाएं एवं वहा पर लंपी ग्रसित गायों के हो रहे इलाज के बारे में जानकारी ली।तत्पचात जिला अस्पताल का दौरा कर वहा आए मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा।देवासी ने जिला कलेक्टर से मांग की सिरोही में रात्रि में गौ सेवकों द्वारा जो गायों की सेवा की जा रही है उनके साथ एक डॉक्टर लगाया जाए ताकि इलाज में आसानी हो सके।ज्ञापन में बताया कि लंपी वायरस को सरकार गंभीरता से लेकर तुरंत प्रभाव से राज्य महामारी घोषित करे,लंपी वायरस से जो पशुपालको की गाए मरी हे उनको उचित मुआवजा दिया जाए, प्रत्येक गांव में आइसोलेशन सेंटर खोले जाए,पशुपालन हॉस्पिटल में डॉक्टर एवम कंपाउंडर के रिक्त पदों को भरा जाए,गोशालाओ को अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए।जिला अस्पताल में जिला कलेक्टर से बताया कि अस्पताल में मरीजों की भीड़ ज्यादा हे जिसके लिए पर्ची के काउंटर को बढ़ाया जाए। जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने हेतु जिला कलेक्टर से चर्चा करते हुए बताया कि अस्पताल में खाली पड़े पदों को भरा जाए,अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को नुकसान उठाना पड़ रहा है,अस्पताल में मरीजों के साथ आए हुए परिजनों के लिए वेटिंग हॉल एवम रात्रि रुकने की व्यवस्था नही है इसके लिए अस्पताल के अंदर बने हॉल को खोला जाए।अस्पताल के वार्डो में मरीजों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाए,अस्पताल में सफाई व्यवस्था सही की जाए,वार्डो में मरीजों एवम उनके साथ आए हुए परिजनों के बाथरूम की व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू किया जाए ताकि मरीजों को दुविधा नहीं हो,अस्पताल में लाइट की अधिक कटौती होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है इसके लिए जनरेटर को सुचारू रूप से चालू किया जाए।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारा राम माली,नारायण देवासी,मीडिया प्रभारी चिराग रावल,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण,मंडल महामंत्री जबर सिंह चौहान,नगर मंत्री अजय भट्ट,हेमलता पुरोहित,मगन मीणा,प्रवीण राठौर,अशोक पुरोहित,कुपाराम देवासी,कपूर पटेल, रणछोड़ प्रजापत, चुन्नीलाल पटेल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
