आबूरोड , सिरोही /राजस्थान ।

रिपोर्ट किशन दहिया,

अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ धूम धाम से

महराजा अग्रसेन जयंती माउंट आबू अग्रवाल समाज के तत्वाधान में धूम धाम से मनाई जाएगी,

आज अग्रसेन जयंती के अवसर पर कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बंसल एवम सचिव नवनीत बंसल ने यह बात कही।

सचिव नवनीत बंसल ने बताया की जयंती दिवस पर महराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और उसके बाद अग्रसेन वाटिका पर स्नेह मिलन, समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा और आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जायेगाबंसल ने बताया की अग्रसेन जयंती के अवसर पर बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, कैरम प्रतियोगिता, एक मिनिट, तोल मोल के बोल, अंत्याक्षरी प्रतियोगिता के अलावा सुंदर काण्ड का पाठ एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगासमाज के युवा वर्ग जोर शोर से अग्रसेन जयंती के आयोजन को भव्यता देने में लगा हुआ है

Share.
Leave A Reply