रामसीन मे हुए मोहनलाल छीपा हत्या कांड को लेकर समाज ने राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर महोदय सिरोही को ज्ञापन सौपा।
हत्या को आत्म हत्या करार देने से समाज मे है भारी रोष,
रामसीन पुलिस-प्रशासन के रवैये से है समाज नाराज,
राजस्थान /सिरोही ,
रिपोर्ट भूपेंद्र परमार।
-सिरोही नामदेव छिपा समाज जिला सिरोही के तत्वाधान में रामसीन जालौर मे मोहनलाल हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कर सीबीआई जांच उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा करवाने एवं जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आज सिरोही में नामदेव छिपा समाज के लोग एवं प्रबुद्ध नागरिक एकत्रित हुए और शहर में सैकड़ों की संख्या में रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त करते हुए, जिला कलेक्टर कार्यालय पहुचे, वहा जिला कलक्टर महोदय को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया,जालोर के रामसीन में मोहनलाल हत्या का मामला है,पुलिस की जांच कार्यशैली पर उठाये सवाल,समस्त छीपा समाज में फिलहाल रोष व्याप्त,मोहन लाल के हत्यारे को गिरफ्तार कर सजा दिलाने एवं पिडीत परिवार को न्याय दिलाने हेतु रैली के रूप में पहुंचे कलेक्ट्रेट,DM को गवर्नर कलराज मिश्र के नाम सौंपा शिकायती ज्ञापन,श्री नामदेव युवा परिषद् के जिलाध्यक्ष भरत डी छीपा के नेतृत्व में दिया ज्ञापन ।जिसमे ज्ञापन में बताया कि मोहनलाल छीपा गणपति महोत्सव देखने गया था उसके पश्चात रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा मोहनलाल की हत्या कर षड्यंत्र के उपरांत मोहनलाल को पंखे से लटका कर आत्महत्या करार दिया और स्थानीय पुलिस ने भी घटनाक्रम की पूर्ण तहकीकात नहीं करते हुए मामले को जल्द ही आत्महत्या करार देकर फाइल बंद करने का कार्य किया,जबकी मृतक के शरीर को देखकर की अंदाजा लगाया जा सकता था वो आत्म हत्या नही हत्या लगती थी इसको लेकर समाज में भारी रोष व्याप्त हुआ आज राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन मैं पीड़ित परिवार और समाज को न्याय दिलाने की गुहार लगाई इस अवसर पर सिरोही जिले के विभिन्न समाज कि लोग मौजूद रहे नामदेव युवा परिषद जिला अध्यक्ष भरत डी छिपा, प्रवीण के परमार, कैलाश नामा, हिम्मत परिहार, योगेश परारिया, खेमचंद परारिया, प्रकाश , तुलसीराम,थानमल छीपा,हजारीमल छीपा,राजेंद्र परारिया,विनोद ,अशोक,देव नामदेव,एवं सैकड़ों समाज बंधुओ की उपस्थिति में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया ।✍🏻रिपोर्ट भूपेन्द्र परमार
