विधायक लोढ़ा ने सांसद पर झूठी वाहवाही लूटने का लगाया आरोप ।

शिवगंज, राजस्थान /(हरीश दवे) ,

राज्य में गोवंश में फैली लंपी स्कीन डिजीज की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही जालोर सांसद देवजी एम पटेल पर २५ लाख रूपए सांसद कोष से स्वीकृत करने का झूठी वाहवाही लूटने का ढकोसला बताया है।विधायक लोढ़ा ने आरोप लगाया कि सांसद देवजी एम पटेल ने गोवंश में फैली लंपी स्कीन डिजीज की रोकथाम के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत गोवंश के उपचार के लिए दवाईयां व टीके खरीदने के लिए २५ लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने संबंधी समाचारों को प्रकाशन करवाकर जनता की झूठी वाहवाही लूटने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद कोष में पशुओं के लिए दवाईयां खरीदना अनुमत ही नहीं किया है। यह जानते हुए भी सांसद पटेल की ओर से केवल जनता की वाहवाही लूटने के लिए इस प्रकार की घोषणा करना स्वच्छ राजनीति का परिचायक नहीं हो सकता। विधायक लोढ़ा ने इस संबंध में एक ट्वीट कर जालोर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का एक पत्र भी अपलोड़ किया है जिसमें उनकी ओर से सांसद को यह बताया गया है कि पशुओं के लिए दवाईयां खरीदना सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत अनुमत नहीं है।

विज्ञापन

Share.
Leave A Reply