गायो में फैली लंपि बीमारी को लेकर घांची समाज आया आगे।
घांची समाज ने सोसियल ग्रुप के माध्यम से एकत्र किए 10 लाख रुपये।
सिरोही/ जावाल /राजस्थान ,
रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,
सिरोही रामसीन परगना घांची समाज द्वारा राज्य में फैली लंपि स्किन डिजीज बीमारी के इलाज के लिए सोसियल मीडिया के माध्यम से 10 लाख रुपये एकत्रित किये। सिरोही,जावाल व रामसीन परगना घांची समाज के सोसियल ग्रुप हैं संस्था नही। हमारे समाज के निर्णय से करीबन 40 गाँवो में दवाईयों का किट बनाकर व आयुर्वेदिक देशी घी के लड्डू वेलांगरी गाँव में साँवलाजी भगवान को प्रसादी चढ़ाकर वेलांगरी गौशाला में ग्रामवासियों की उपस्थिति में संचालक व पशु चिकित्सक को सुपुर्द किया। कालंद्री में शनिदेव व पाड़ीव में श्री जगजी बावसी भगवान की पूजा अर्चना कर पाड़ीव में घांची समाज व गौभक्त सुरेश पुरोहित की जीवदया टीम को गौमाता के लिए दवाईयों का किट व आयुर्वेदिक लड्डू सुपुर्द किया। जिसमे जीवदया टीम ने 100 गौवंशो को आयुर्वेदिक लड्डु खिलाएं गए एवं चोटिल गौवंश को स्प्रे के माध्यम से छिड़काव किया गया। गौभक्त सुरेश पुरोहित ने घांची समाज की इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज ने 2017 में भी इसी प्रकार मुहिम चलाकर एम्बुलेंस के लिए भी 38 लाख रुपये जमा किये थे जिसमें सुविधायुक्त एक एम्बुलेंस सिरोही व दूसरी कालंद्री शनिधाम को सुपुर्द की थी जो सेवा दी जा रही हैं। पुरोहित ने बताया कि घांची समाज ग्रुप की जितनी प्रशंसा करे उतनी ही कम है। रविवार सुबह घांची समाज ग्रुप की ओर से किट व लड्डू देने आए तब जगजी बावसी मंदिर प्रांगण में दर्जनों गौभक्त मौजूद थे।
